E10 Shinkansen Bullet Train: भारत को मिलेगी हवाई जहाज जैसी स्‍पीड दौड़ने वाली Bullet Train; 320 किमी/घंटे की होगी रफ्तार... – RGH NEWS
बिजनेस

E10 Shinkansen Bullet Train: भारत को मिलेगी हवाई जहाज जैसी स्‍पीड दौड़ने वाली Bullet Train; 320 किमी/घंटे की होगी रफ्तार…

E10 Shinkansen Bullet Train प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापान दौर पर हैं तो मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट की भी चर्चा लाजिमी है। इस दौरे के दौरान इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर उच्च स्तरीय बातचीत प्रस्तावित है। जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी जापान में उन भारतीय चालकों से भी मुलाकात कर सकते हैं जो इन अत्याधुनिक ट्रेनों को चलाने के लिए ट्रेनिंग ले रहे हैं। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की नींव सितंबर 2017 में गुजरात के साबरमती में प्रधानमंत्री मोदी और तत्कालीन जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने रखी थी।

पहला फेज साल 2027 तक चालू होने की उम्मीद

दो साल बाद, दोनों देशों के बीच एक समझौता (एमओयू) हुआ, जिसके तहत जापान ने इस परियोजना के लिए 80% राशि सॉफ्ट लोन के रूप में देने पर सहमति जताई। हालांकि बाद के वर्षों में कुछ देरी हुई, लेकिन अब निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। पहला फेज साल 2027 तक गुजरात में चालू होने की उम्मीद है, जबकि पूरे 508 किमी के रूट पर 2028 तक सेवा शुरू होने का लक्ष्य है। यह ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद तक की दूरी सिर्फ 2 घंटे 7 मिनट में तय करेगी।

E10 Shinkansen सीरीज़: भारत के लिए अगली पीढ़ी की ट्रेन

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, शुरुआत में भारत को जापान की E5 शिंकानसेन सीरीज की ट्रेन देने की प्लानिंग थी। बाद में प्रोजेक्ट में देरी और जापान में टेक्निकल अपग्रेडेशन के चलते अब भारत को नई पीढ़ी की E10 सीरीज ट्रेन की पेशकश की गई है। E10 ट्रेन का डिजाइन जापान के प्रसिद्ध सकुरा (चेरी ब्लॉसम) फूलों से प्रेरित है और यह एक खास अपग्रेड-भूकंप-रोधी तकनीक के साथ है।

E10 Shinkansen की खासियत

L-शेप की गाइड व्यवस्था, जो भूकंप के दौरान ट्रेन को पटरी से उतरने से रोकती है। लैटरल डैम्पर्स, जो झटकों को कम करते हैं। इसकी अधिकतम गति 320 किमी/घंटा है, हालांकि तकनीकी क्षमता 360 किमी/घंटा तक भी है। 15% कम ब्रेकिंग डिस्टेंस, यानी ट्रेन 3.4 किमी में रुक सकती है (E5 को 4 किमी लगते थे)। साथ ही अधिक सामान रखने की सुविधा, व्हीलचेयर यूज़र्स के लिए विशेष सीटें, और लचीली सीटिंग व्यवस्था भी मौजूद हैं। भविष्य में फुली ऑटोमेटेड संचालन की क्षमता है। इसके अलावा, बिजनेस क्लास में लेदर रिक्लाइनर सीट्स, इन-बिल्ट डेस्क, और ऑनबोर्ड Wi-Fi सर्विस मिल सकेगी।

 

जापान E10 Shinkansen में कब चलेगी

E10 सीरीज़ जापान में 2030 से चालू होगी। तब तक E5 और E3 ट्रेनों का अस्थायी रूप से उपयोग किया जाएगा। भारत में 2027 में जब सेवा शुरू होगी, तब E5 ट्रेन इस रूट पर चलाई जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी जापान में उस फैक्ट्री का भी दौरा करेंगे जहां E10 ट्रेन का निर्माण हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी और जापान के मौजूदा प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा भारत में अन्य बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट्स पर भी विचार कर सकते हैं। वर्ष 2009 में भारत सरकार ने पुणे-अहमदाबाद और दिल्ली-अमृतसर (चंडीगढ़ होते हुए) सहित पांच अन्य हाई-स्पीड कॉरिडोर्स की पहचान की थी।

 

Read more BSNL Free Wifi: BSNL का शानदार तोहफा! 1 महीने तक FREE में देगी इंटरनेट, जानें ऑफर

 

बुलेट ट्रेन क्या है?

E10 Shinkansen Bullet Trainबुलेट ट्रेन, जिसे हाई-स्पीड ट्रेन भी कहा जाता है, आमतौर पर 250 किमी/घंटा से अधिक गति पर चलती है और इसके लिए डेडिकेटेड ट्रैक की आवश्यकता होती है। ऐसी सेवाएं फ्रांस, जापान, चीन, कोरिया, जर्मनी, स्पेन, इटली, बेल्जियम आदि देशों में पहले से संचालित हैं।

Related Articles

Back to top button