e‑Aadhaar: e‑Aadhaar कैसे करें डाउनलोड? यहां जानें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
e‑Aadhaar आज के डिजिटल दौर में अब हर जगह कागजी डॉक्यूमेंट साथ रखना जरूरी नहीं है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार को और आसान बनाते हुए e-Aadhaar की सुविधा दी है। e-Aadhaar, आधार कार्ड की एक पासवर्ड-सुरक्षित डिजिटल कॉपी होती है, जिस पर UIDAI का डिजिटल हस्ताक्षर होता है।
यह पूरी तरह कानूनी रूप से मान्य है और पहचान व पते के प्रमाण के रूप में स्वीकार की जाती है। बैंक खाता खोलना हो, यात्रा बुक करनी हो या सरकारी काम करना हो e-Aadhaar से फिजिकल आधार ले जाने की झंझट खत्म हो जाती है। आइए जानते हैं e-Aadhaar क्या है और इसे कैसे डाउनलोड करें।
e-Aadhaar क्या है?
e-Aadhaar, आपके आधार कार्ड की पासवर्ड-सुरक्षित PDF फाइल होती है। यह UIDAI द्वारा डिजिटल रूप से साइन की जाती है और इसकी वैधता फिजिकल आधार कार्ड के बराबर होती है। इसमें आधार नंबर, व्यक्तिगत जानकारी, फोटो और तुरंत सत्यापन के लिए QR कोड होता है।
e-Aadhaar कैसे डाउनलोड करें?
विकल्प 1: UIDAI वेबसाइट से
UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Download Aadhaar विकल्प पर क्लिक करें।
अपना आधार नंबर / नामांकन आईडी (EID) / वर्चुअल आईडी (VID) दर्ज करें।
कैप्चा कोड भरें।
Send OTP पर क्लिक करें (OTP आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा)।
OTP डालकर e-Aadhaar PDF डाउनलोड करें।
विकल्प 2: mAadhaar ऐप से
Google Play Store या Apple App Store से mAadhaar ऐप डाउनलोड करें।
अपने आधार विवरण से लॉग-इन करें।
Download Aadhaar विकल्प चुनें।
OTP से सत्यापन करें।
e-Aadhaar की PDF फाइल सेव करें।
e-Aadhaar PDF कैसे खोलें?
e-Aadhaar फाइल पासवर्ड-सुरक्षित होती है।
पासवर्ड का फॉर्मेट: आपके नाम के पहले चार अक्षर (CAPITAL में) + जन्म का साल
उदाहरण:
नाम: Heena Sharm
जन्म वर्ष: 1990
पासवर्ड होगा: HEEN1990
इस तरह आप आसानी से e-Aadhaar डाउनलोड और उपयोग कर सकते हैं।



