Dry Day on Holi: शराब प्रेमियों के लिए जरूरी खबर; होली और रंगपंचमी पर ड्राई डे, नहीं खुलेंगी शराब की दुकानें – RGH NEWS
देश

Dry Day on Holi: शराब प्रेमियों के लिए जरूरी खबर; होली और रंगपंचमी पर ड्राई डे, नहीं खुलेंगी शराब की दुकानें

 Dry Day on Holi: इंदौर में होली पर्व पर दो दिन का ड्राय डे रहेगा। कलेक्टर ने दो दिन की छुट्टी का आदेश भी जारी कर दिया है।

 

फैशन जीवनशैली उत्पाद

इंदौर में 4 मार्च को धुलेंडी और 8 मार्च को रंग पंचमी मनाई जाएगी। इससे पहले प्रशासन ने 3 मार्च को धुलेंडी की छुट्टी घोषित की थी, लेकिन चंद्रग्रहण की वजह से 4 मार्च की भी छुट्टी घोषित कर दी है। हालांकि, ड्राय डे सिर्फ 4 और 8 मार्च के लिए लागू किया है।

 

दो दिन बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें

त्योहार के दौरान हुड़दंग और अराजकता को रोकने के लिए आबकारी विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। इंदौर में 4 मार्च को होली और 8 मार्च को रंग पंचमी को पूरे जिले में ड्राय डे का ऐलान किया है। इस दोनों दिनों में शराब की सभी दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।

 

read more Health tips: रोज अनार के दाने खाने से सेहत को मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे

 

Dry Day on Holiबता दें कि मध्‍यप्रदेश सरकार ने जहां 3 के साथ 4 मार्च को भी अवकाश घोषित कर दिया है, जिसमें सभी सरकारी दफ्तर और स्कूलों की छुट्टी रहेगी। वहीं होलिका दहन को लेकर अवश्य भ्रम की स्थिति रही, जिसके चलते आज और कल भी दहन के शुभ मुहूर्त बताए गए हैं। हालांकि पूरा शहर 4 मार्च को ही धुलेंडी मनाएगा, जिसमें रंग और गुलाल से होली खेली जाएगी और फिर 8 मार्च को रंगपंचमी मनेगी। दोनों दिन आबकारी विभाग द्वारा ड्राय-डे भी घोषित किया गया है और अवैध शराब की धरपकड़ भी की जाएगी। आज शाम राजवाड़ा पर सरकारी होली भी जलाई जाएगी

Related Articles

Back to top button