Drugs News: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम्स की बड़ी कार्रवाई, ₹5.56 करोड़ का गांजा के साथ दो भारतीय गिरफ्तार – RGH NEWS
देश

Drugs News: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम्स की बड़ी कार्रवाई, ₹5.56 करोड़ का गांजा के साथ दो भारतीय गिरफ्तार

Drugs News इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 15.38 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा/वीड तस्करी का प्रयास नाकाम कर दिया। कुआलालंपुर से आए 2 यात्रियों के सामान में लगे नए गीजरों के अंदर अत्याधुनिक तरीके से छिपाकर लाया जा रहा मादक पदार्थ बरामद हुआ। कस्टम्स अधिकारियों के अनुसार 7 जून 2026 को फ्लाइट नंबर D7-182 से कुआलालंपुर से पहुंचे दो यात्रियों को प्रोफाइलिंग और पुख्ता इंटेलिजेंस के आधार पर ग्रीन चैनल पार करने के बाद रोका गया।

 

Rajgarh Gang Rape Case: खजूर खिलाने का झांसा देकर 9 साल की बच्ची से गैंगरेप, तीन नाबालिग हिरासत में

 

जांच के दौरान अधिकारियों ने देखा कि यात्रियों के चेक-इन बैग के अलावा 2 नए गीजर भी थे। सघन पूछताछ और मोबाइल कम्युनिकेशन की जांच में संदेह गहरा होने पर गीजरों को एक्स-रे मशीन से स्कैन किया गया। एक्स-रे में गीजर के अंदरूनी हिस्से में छिपे सामान का शक हुआ। इसके बाद जब गीजर खोले गए तो अंदर एक अत्यधिक परिष्कृत छिपाने की व्यवस्था (हाईली सोफिस्टिकेटेड हाइडिंग मैकेनिज्म) सामने आया। अधिकारियों ने गीजर के अंदर से 145 वैक्यूम सील पैकेट बरामद किए। जांच में गांजा (हरा पत्तेदार पदार्थ हाइड्रोपोनिक वीड) पाया गया। कस्टम्स की टीम ने मादक पदार्थ जब्त कर दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

 

5.38 करोड़ की कीमत, एनडीपीएस एक्ट में केस

Drugs Newsबरामद मादक पदार्थ का कुल वजन 15.38 किलोग्राम है। कस्टम की टीम ने अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी अवैध कीमत लगभग 5.38 करोड़ रुपये आंकी है। कस्टम्स अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की गतिविधियों, प्रोफाइलिंग और खुफिया जानकारी के आधार पर की गई सतर्क निगरानी से यह बड़ी तस्करी पकड़ी गई। आईजीआई एयरपोर्ट पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट लगातार ऐसी कोशिशों पर नजर रखे हुए है।

 

 

Related Articles

Back to top button