Double decker bus Accident: एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा; डबल डेकर बस पलट ने से 6 लोगों की मौत, एक दर्जन घायल

Double decker bus Accident यूपी के लखनऊ में डबल डेकर बस पलटने से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत की खबर है और एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। ये बस लुधियाना से दरभंगा जा रही थी।
क्या है पूरा मामला?
लुधियाना(पंजाब) से दरभंगा(बिहार) जा रही बस यूपी के लखनऊ में पलट गई है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत की खबर सामने आई है और एक दर्जन घायल हुए हैं। ये हादसा लखनऊ के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गोसाईगंज में हुआ है।

कैसे हुआ हादसा?
शुरुआती जानकारी के अनुसार, ये हादसा बस ड्राइवर को नींद आ जाने की वजह से हुआ है।
जनवरी में झारखंड में भी हुआ था बड़ा हादसा
झारखंड के लातेहार में भी जनवरी 2026 में बड़ा हादसा हुआ था। यहां एक बस के पलट जाने से 9 लोगों की मौत हो गई थी। दरअसल लातेहार में बारातियों को ले जा रही एक बस पलटने से 9 लोगों की मौत हो गई थी और 80 लोग घायल हो गए थे।
हादसा लातेहार के ओरसा घाटी में हुआ था। यहां छत्तीसगढ़ से बाराती झारखंड के लातेहार जा रहे थे लेकिन ओरसा घाटी के पास बस हादसे का शिकार हो गई। इस घटना को लेकर एसपी का बयान भी सामने आया था।
एसपी कुमार गौरव ने बताया था, ‘‘छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से बारात लेकर बस लातेहार के महुआडांड़ आ रही थी। बस पलट गई और पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में से चार महिलाएं शामिल हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।’’ वहीं, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इलाज के दौरान दो और लोगों की मौत हुई और गुमला सदर अस्पताल में भी दो लोगों की मौत हुई। गुमला के सिविल सर्जन शंभूनाथ चौधरी ने बताया कि नौ घायलों को यहां के सदर अस्पताल में रेफर किया गया था जिनमें से दो को मृत घोषित कर दिया गया।
Double decker bus Accidentगौरतलब है कि बीते कुछ समय से बस हादसों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। कई बार बस ड्राइवर लापरवाही करते हैं और कई बार अन्य वाहन चालकों की वजह से बस हादसे का शिकार होती हैं। जिनमें जान आम नागरिकों की जाती है। बसों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार को प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है।



