मनोरंजन

Don 3 से हुई कियारा की छुट्टी, अब ये हसीना बनेगी डॉन की हीरोइन…

Don 3 Movie : डॉन 3 की अनाउंसमेंट हो चुकी है रणवीर सिंह अब इस विरासत को आगे बढ़ाएंगे लेकिन उनकी जंगली बिल्ली कौन होगी इसे लेकर अब तक कुछ भी फाइनल नहीं हो पाया है। हालांकि कियारा आडवाणी का नाम सामने आया था लेकिन अब रिपोर्ट्स के मुताबिक कियारा को कृति सेनन ने रिप्लेस कर दिया है। अब Don 3 में कियारा की जगह कृति होंगी। खबर है कि कियारा को हटाकर अब कृति को इस रोल के लिए फाइनल कर दिया गया है

Don 3 Movie : जब डॉन 3 की अनाउंसमेंट हुई तो कियारा काम अचानक से चर्चा में आया। दरअसल, कियारा को तभी रितेश सिधवानी के ऑफिस में स्पॉट किया गया था जो डॉन 3 के निर्माता हैं। लिहाजा कयास लगने लगे कि फिल्म में कियारा ही हीरोइन होंगी लेकिन अब जैसे ही कृति को फरहान और रितेश के साथ स्पॉट किया गया तो अब फिल्म में उन्हीं के होने की अटकलें तेज हो गई हैं। कहा जा रहा है कि डॉन की रोमा वही बनने वाली हैं। अगर ऐसा होता है तो ये पहला मौका होगा जब कृति और रणवीर साथ में स्क्रीन शेयर करेगें। इससे पहले बड़े पर्दे पर ये जोड़ी कभी साथ नहीं दिखी।

 

Read more रिटायर्ड टीचर और ठेकेदार की सरेआम गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप….

 

 

 

अमिताभ, शाहरुख के बाद अब रणवीर संभालेंगे जिम्मा

Don 3 Movie : डॉन में अमिताभ बच्चन ने लीड रोल निभाया था और ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आई। ये साल 1978 की सबसे सफल फिल्मों में शामिल है। यही वजह रही कि शाहरुख खान के साथ इस फिल्म का रीमेक किया गया। 2006 में रिलीज हुई थी। इसके बाद डॉन 2 साल 2011 में रिलीज हुई। लिहाजा अब लंबे गैप के बाद डॉन 3 बनने जा रही है। फिल्म की अनाउंसमेंट हो चुकी है। 2025 में इसे रिलीज किया जाएगा। लीड एक्टर रणवीर सिंह को लॉक कर दिया गया है और अब फीमेल लीड का नाम अनाउंस होना बाकी है।

Related Articles

Back to top button