Don 3 में शाहरुख खान को इस एक्टर ने किया रिप्लेस! जल्द होगा अनाउंसमेंट…

Shah rukh khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah rukh khan) की फिल्म डॉन का इंतजार लोग नजाने कितने सालों से कर रहे हैं. इस फिल्म में शाहरुख के डॉन के किरदार को खूब पसंद किया गया था. तब से लोग बेसब्री से फिल्म के तीसरे पार्ट के आने का इंतजार कर रहे थे. ऐसे में जब फिल्म निर्माता फरहान अख्तर ( Farhan Akhta) ने फिल्म के तीसरे पार्ट का ऐलान किया तभी से शाहरुख के चाहने वाले और भी एक्साइटेड हो गए, लेकिन जैसे ही शाहरुख के डॉन 3 से बाहर होने की खबर सामने आई उनके फैंस निराश हो गए हैं. ऐसे में कहा गया कि ये फिल्म रणवीर सिंह( Ranveer Singh) करेंगे, लेकिन अब डॉन 3 को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है.
फरहान अख्तर होंगे नए डॉन
खबरों के मुताबिक इस फिल्म में ना तो अब शाहरुख खान होंगे ना ही रणवीर सिंह बल्कि डॉन का किरदार खुद फरहान अख्तर निभाएंगे. हालाकिं इस बात पर फरहान अख्तर की तरफ से ऑफिशयली कुछ भी नहीं कहा गया है. ऐसे में कहा जा रहा है कि फरहान खुद की फिल्म में खुद ही डॉन बनेंगे. बता दें डॉन 2 में शाहरुख के साथ प्रियंका चोपड़ा, लारा दत्ता और बोमन ईरानी दिखाई दिए थे. हालाकिं डॉन 3 के स्टार कास्ट को लेकर अभी तक कुछ भी नहीं कहा गया है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म है.
ALSO READ CSK vs GT: रिजर्व डे पर इतने बजे से खेला जाएगा IPL का फाइनल मैच…
डॉन 3 में नहीं होंगे शाहरुख
Shah rukh khan:1978 में अमिताभ बच्चन की फिल्म डॉन की शुरुआत हुई थी. जिसके बाद इस फिल्म की रीमेक 2006 में हुई और वो हिट रही. ऐसे में पांच साल के बाद डॉन 2 रिलीज हुई वो फिल्म भी हिट रही. ऐसे में एक बार फिर डॉन 3 की शुरुआत होने जा रही है, लेकिन इस फिल्म में शाहरुख खान नहीं होंगे


