देशबिजनेस

Dollar vs Rupees: लंबे समय के बाद रुपये में आई भारी उछाल!

Dollar vs Rupees: काफी समय से रुपये लगातार डॉलर के मुकाबले गिरता ही दिखाई पड़ रहा था। लेकिन आज इसमें उछाल देखी गई। आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 39 पैसे की मजबूती के साथ खुला है। रुपया शुक्रवार को 79.66 पर बंद हुआ था और आज इसकी शुरुआत 79.27 पर हुई है जो 39 पैसे की उछाल दिखा रहा है।

क्यों आई रुपये में तेजी

Dollar vs Rupees: विदेशी फंड्स की लिवाली में तेजी के चलते रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 39 पैसे बढ़कर 79.27 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि महंगाई के दबाव में नरमी के बीच घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक शुरुआत से भी निवेशकों के सेंटीमेंट को सपोर्ट मिला है।

नाबालिग लड़के से करोड़पति महिला ने किया कई बार सेक्स,पुलिस की जांच में सामने आया सच

डॉलर इंडेक्स का क्या है हाल

Dollar vs Rupees: फॉरेक्स बाजार सोमवार को स्वतंत्रता दिवस और मंगलवार को पारसी नव वर्ष के अवसर पर बंद था. इस बीच छह प्रमुख करेंसी के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 फीसदी फिसलकर 106.44 पर आ गया है।

 

Related Articles

Back to top button