Do Deewane Seher Mein: Siddhant और Mrunal की फिल्म Do Deewane Seher Mein का ट्रेलर हुआ आउट, इस दिन होगी रिलीज

Do Deewane Seher Mein एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) जल्द ही फिल्म ‘दो दीवाने सहर में ‘ (Do Deewane Seher Mein) में साथ नजर आने वाले हैं. हाल ही में मेकर्स ने इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है. फिल्म में एक मॉडर्न लव स्टोरी की झलक दिखाई गई है.
बता दें कि जी स्टूडियोज ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘दो दीवाने सहर में ‘ (Do Deewane Seher Mein) का ट्रेलर शेयर किया है. ट्रेलर शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा- ‘हर लव स्टोरी परफेक्ट नहीं होती, कुछ इस शहर जैसी ख़ूबसूरत भी होती है. यह इश्क-भरी कहानी का हिस्सा बनने का समय है. ट्रेलर अभी रिलीज हुआ है. इस वैलेंटाइन डे, इश्क से इश्क हो जाएगा! डायरेक्टर रवि उदयावर (Ravi Udyawar) के प्रोडक्शंस में बन रही ये फिल्म 20 फरवरी 2026 को रिलीज होने वाली है.’
Do Deewane Seher Meinफिल्म ‘दो दीवाने सहर में ‘ (Do Deewane Seher Mein) के ट्रेलर में सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की केमिस्ट्री बेहद प्यारी और नेचुरल लग रही है. इस फिल्म का निर्देशन रवि उदयावर (Ravi Udyawar) ने किया है और इसे संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भारत कुमार रंगा ने रवि उद्यावर फिल्म्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है



