धर्म

Dhanteras 2022: धनतेरस पर खरीद लें ये एकमात्र चीज, बदल जाएगी किस्मत की लकीर

Dhanteras 2022: दिवाली के दो दिन पहले धनतेरस मनाया जाता है। इस दिन धन के देवता कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन कुछ चीजें खरीदना बेहद शुभ माना गया है। कहा जाता है कि धनतेरस के दिन कुछ नया खरीदकर उसकी पूजा कर उसे इस्तेमाल में लाना अच्छा होता है। हर साल धनतेरस त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस बार हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं जो आपको धनतेरस के दिन जरूर खरीदनी चाहिए। इससे आपके घर में खुशियां हमेशा बनी रहेगी। इसके साथ ही आपकी किस्मत बदल जाएगी। अगर आप पैसों की कमी से जूझ रहे हैं यो ये चीज खरीदने से आपपर पैसों की बारिश होने लगेगी।

धनतेरस का दिन खरीदारी के लिए सबसे शुभ दिनों में से एक माना जाता है। इस दिन हिंदू लोग भगवान कुबेर जो धन के देवता है और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। हर साल धनतेरस कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस साल यह 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। यहां उन चीजों की सूची दी गई है जिन्हें आप धनतेरस 2022 में खरीद सकते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं धनतेरस के दिन आपको क्या खरीदना चाहिए।

झाड़ू
हिंदू धर्म में मान्यता है कि धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि धन की देवी माता लक्ष्मी झाड़ू में वास करती हैं। इसलिए धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना काफी शुभ माना जाता है। ऐसा मानते हैं कि इस मौके पर झाड़ू खरीदने से घर से जुड़ी सभी आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं। इसके साथ ही धन के देवता कुबेर की कृपा भी बनी रहती है। झाड़ू के अलावा अन्य चीजें हैं जो आपको धनतेरस पर खरीदने से लाभ दिला सकती हैं।

इलेक्ट्रॉनिक आइटम
कीमती इलेक्ट्रॉनिक आइटम खरीदने का अगर आप इंतजार कर रहे हैं तो धनतेरस के दिन उसे खरीद सकते हैं। घरेलू उपकरणों से लेकर फोन और लैपटॉप तक, सभी इस दिन खरीदना अच्छा रहेगा।

Read more:Sapna Chaudhary New Song: बैक टू बैक 3 जबदस्त गानों से सपना चौधरी करने जा रहीं धमाका

धनिया

धनतेरस के दिन खड़ा धनिया खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन धनिया खरीद कर मां लक्ष्मी और धन कुबेर को चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से कभी धन की हानि नहीं होती है और धन –संपदा में वृद्धि होती है।

गोमती चक्र

यह एक दुर्लभ समुद्री घोंघा है जो गोमती नदी में पाया जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, इसे पवित्र माना जाता है और इसका उपयोग दिवाली की पूजा में करते है। ऐसा मानते है कि इसे खरीदने से जीवन में सफलता मिलती है और लोगों की बुरी नजर नहीं लगती है।

बर्तन

Dhanteras 2022: इस दिन चांदी, तांबे और पीतल के बर्तन खरीदना शुभ होता है। हालांकि, स्टील और लोहे से बने बर्तन खरीदने से बचना चाहिए। हिंदू मान्यताओं के अनुसार इस दिन घर में कभी भी खाली बर्तन नहीं लाना चाहिए, घर में प्रवेश करने से पहले उसमें पानी या भोजन भर लेना चाहिए।

Related Articles

Back to top button