देश

करोल बाग में गिरी चार मंजिला इमारत…4 कि मौत, कई लोग हुए घायल

दिल्ली/  करोल बाग के बापा नगर में इमारत ढहने से रामपुर के मिलक क्षेत्र के खाता नगरिया गांव पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। दीवारों में हो रहा था पानी का रिसाव स्थानीय लोगों ने बताया कि जर्जर इमारत की दीवारों से कई माह से पानी का रिसाव हो रहा था। इसको लेकर कई मरम्मत नहीं कराई गई। हादसे के समय सबसे पहले छतों से प्लास्टर गिरा इसके बाद सभी मंजिल भर भरा कर गिर गया। हादसे में 18 लोगों के चपेट में आने की खबर से गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

Read more:UP police: खून से लथपथ पड़ा था BJP नेता, पुलिस ने ही अस्पताल ले जाने के दौरान लूट ली सोने की चेन सहित बाकी समान

हादसे के दौरान फैक्टरी पर काम चल रही थी :-

 25 गज की इमारत की हर मंजिल पर महिलाओं के जूते-चप्पल बनाने की फैक्टरी चल रही थी। इमारत 30 से अधिक वर्ष पुरानी थी और वह काफी जर्जर हालत में थी।    यह सभी फैक्टरी अलग-अलग लोगों की थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह इमारत इलाके के देव नगर के रहने वाले कुछ लोगों की थी। इसके हर मंजिल को अलग-अलग लोगों को लीज पर दिया गया था। जर्जर इमारत की कभी मरम्मत नहीं हुई थी। चौथी मंजिल पर भी टीन शेड लगाकर फैक्टरी चल रही थी। हादसे के समय इमारत के भूतल को छोड़कर सभी मंजिल गिरे। ऐसे में इमारत में मौजूद लोग नहीं निकल सके।

अलग -अलग इमारत में 20 लोग कर रहे थे काम

हादसे के वक्त इमारत में 20 लोग अलग-अलग मंजिल पर काम कर रहे थे। यह सभी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रामपुर, मुरादाबाद और बिहार के रहने वाले थे। मामले में फिलहाल पुलिस लापरवाही से हुई मौत और इमारत का मरम्मत करने में लापरवाही की धारा में रिपोर्ट दर्ज किया है। इमारत का मालिक फरार है और हादसे के बाद से उसका मोबाइल नंबर बंद है। उधर, दिल्ली सरकार ने पूरे मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।

 

इस हादसे मे :- गांव के किसी घर का इकलौता चिराग बुझ गया तो किसी के परिवार के पालनहार दुनिया से चले गए। हादसे के बाद गांव से तमाम लोग पीड़ित परिवारों के साथ दिल्ली रवाना हो गए। पूरे गांव में चीख-पुकार मची है।

रोजगार के लिए 10 सालों से गांव निवासी कई लोग दिल्ली में रह रहे थे। रोजगार के तौर पर जूते व चप्पल बनाने की फैक्टरी में काम कर परिवारों का पालन पोषण कर रहे थे।

हादसे में गांव के ही सगे भाई मुकीम और मुजीब की मौत हो गई। दोनों भाई परिवार का पालन-पोषण करते थे। वहीं, मृतक मोहसिन के अब दो भाई और दो बहन हैं। जान गंवाने वाला अमन इकलौता बेटा था। उसकी एक छोटी बहन है। वर्षों पूर्व उसके पिता नन्हे खान की मौत हो गई थी। वो नाबालिग था और अपने मामा उवैश के पास गया था।

 

18 लोगों को मलबे से रेस्क्यू किया गया 

मध्य जिले के पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन के अनुसार, प्रसाद नगर थाना पुलिस को इमारत गिरने की सूचना सुबह 09:04 बजे मिली। शुरुआती जानकारी बापा नगर इलाके में चार मंजिला इमारत ढहने और मलबे में कई लोगों के दबने की थी। यह भी पता चला कि हादसे वाली इमारत के बगल वाली इमारत को भी नुकसान पहुंचा है। मौके पर एनडीआरएफ और दिल्ली फायर सर्विस की टीम को भेजा गया और राहत बचाव अभियान शुरू किया गया। इस दौरान कुल 18 लोगों को मलबे से निकाल कर लेडी हार्डिंग व आरएमएल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।

हादसे में अब तक चार लोगों की मौत

इस हादसे में एक किशोर समेत चार की मौत हुई है। जबकि घायल 14 लोगों का लेडी हॉर्डिंग समेत दूसरे अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

 

मृतकों की पहचान :- 

अमन (12 वर्ष), मुकीम (25 वर्ष), मुजीब (18 वर्ष), मोसिन (26 वर्ष) के रूप में हुई है।

 

 

दिल्ली सरकार मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख देगी: आतिशी

डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री आतिशी पीड़ितों से मिलने पहुंचीं। बताया कि इस घटना में कम से कम 15 लोगों को बचा लिया गया। उनका इलाज आरएमएल अस्पताल में चल रहा है। कुछ लोग लेडी हार्डिंग अस्पताल में भी भर्ती हैं। इस घटना में चार लोगों की जान चली गई है।

दिल्ली सरकार की मंत्री “आतिशी “ने जाँच के दिए आदेश 

 दिल्ली सरकार ने कहा है कि मकान गिरने का यह हादसा बहुत दुख की बात है।
जिला अधिकारी को आदेश दिए हैं कि वहां रहने वाले लोगों और पीड़ितों की हर संभव मदद करें, कोई घायल है तो उसका इलाज कराएं और इस हादसे के कारणों का पता लगाएं।

Read more:Aaj Ka Rashifal: आज ये राशियां होंगी मालामाल, इन्हें रहना होगा सतर्क, पढ़े दैनिक राशिफल

 

 

हादसे को लेकर निगम “मेयर” से भी बात की गयी 

उन्होंने कहा कि इस साल अधिक बारिश होने के कारण सभी दिल्ली वासियों से मेरी अपील है कि निर्माण से जुड़े किसी भी हादसे की कोई भी आशंका हो तो तुरंत प्रशासन और निगम को बताएं।

Related Articles

Back to top button