देश

Delhi News: इस दिन से हर महीने महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये, CM रेखा गुप्ता ने तारीख का किया ऐलान…

Delhi News नई दिल्ली। दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये के लिए अब ज्यादा नहीं करना पड़ेगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Delhi CM Rekha Gupta) ने महिलाओं को 2500 रुपये देने को लेकर होली से पहले की तारीख का एलान कर दिया है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को आश्वासन देते हुए कहा कि भाजपा की सरकार महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक सहायता देने के अपने वादे को पूरा करेगी। उन्होंने यह एलान शपथ ग्रहण समारोह के लिए रामलीला मैदान को निकलने से पहले अपने आवास के बाहर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान किया है।

महिलाओं के खातों में कब आएंगे रुपये?

भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “मासिक सहायता की पहली किस्त 8 मार्च तक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में डाल दी जाएगी।” बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने सत्ता में वापसी पर महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने का एलान किया था।

भाजपा ने आम आदमी पार्टी से आगे निकलते हुए अपने घोषणापत्र में महिलाओं को हर माह 2500 रुपये की सहायता देने की घोषणा की थी। बता दें कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है।

AAP पर हमला भी बोला

इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार पर भी हमला बोला है। गुप्ता ने कहा,”उन्हें (आम आदमी पार्टी को) लोगों को एक-एक पैसे का हिसाब देना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करना दिल्ली के सभी 48 भाजपा विधायकों की जिम्मेदारी है। हम महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता सहित अपने सभी वादों को निश्चित रूप से पूरा करेंगे।”

रेखा गुप्ता के साथ छह नेता लेंगे शपथ

Delhi Newsताजा जानकारी के अनुसार, रेखा गुप्ता के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराने वाले भाजपा विधायक प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज सिंह दिल्ली कैबिनेट के मंत्री पद की शपथ लेंगे।

Related Articles

Back to top button