Delhi News: चाइल्ड हॉस्पिटल में लगी आग, 6 नवजात की हुई मौत,5 बच्चों का किया गया रेस्क्यू – RGH NEWS
देश

Delhi News: चाइल्ड हॉस्पिटल में लगी आग, 6 नवजात की हुई मौत,5 बच्चों का किया गया रेस्क्यू

Delhi News  दिल्ली के विवेक विहार स्थित बच्चों के एक अस्पताल में शनिवार (25 मई) देर रात आग लग गई। हादसे में 6 नवजात बच्चों की मौत हो गई। 5 का रेस्क्यू किया गया है। इन्हें एडवांस NICU अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

दिल्ली फायर सर्विस चीफ अतुल गर्ग ने बताया कि उन्हें रात 11:30 बजे न्यू बोर्न बेबी केयर सेंटर में आग की सूचना मिली थी। मौके पर दमकल की कुल 16 गाड़ियां पहुंचीं। तीन मंजिला बिल्डिंग के सभी फ्लोर पर आग लगी थी। फर्स्ट फ्लोर पर 12 नवजात बच्चे थे।

इनमें से एक की मौत आग लगने से पहले ही हो चुकी थी। दमकल की टीम और स्थानीय लोगों ने लकड़ी की सीढ़ियों पर चढ़कर खिड़की से अन्य 11 बच्चों को बाहर निकाला। हालांकि, तब तक धुएं में दम घुटने से 6 बच्चों की मौत हो गई थी।

चाइल्ड हॉस्पिटल में लगी आग पास की एक रेसिडेंशियल बिल्डिंग में भी फैल गई थी। इस बिल्डिंग से 11-12 लोगों को बचाया गया है। करीब डेढ़ घंटे मशक्कत के बाद फायर सर्विस ने दोनों इमारतों में लगी आग पर काबू पाया।

Delhi News फायर डिपार्टमेंट और पुलिस अधिकारी का कहना है कि अभी आग लगने की वजह का पता नहीं चला है। हालांकि, अब तक की जांच में पता चला है कि बेबी केयर सेंटर के पास किसी एम्बुलेंस में ऑक्सीजन गैस की रिफिलिंग की जा रही थी। उसी दौरान धमाके की तेज आवाज सुनाई दी। ऐसे में आशंका है कि ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट के कारण आग लगी होगी। हालांकि, अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button