Delhi News: कंपनी के CEO ने किया NRI महिला से दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस... – RGH NEWS
देश

Delhi News: कंपनी के CEO ने किया NRI महिला से दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस…

Delhi News:  नई दिल्ली: दिल्ली की एक निजी कंपनी में कार्यरत एनआरआई महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के लिए कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, घटना नयी दिल्ली जिले के चाणक्यपुरी इलाके में स्थित पांच सितारा एक होटल में 14 सितंबर 2023 को हुई.

Read more: ONGC Recruitment : जूनियर कंसल्टेंट्स/एसोसिएट कंसल्टेंट्स के पदों पर भर्ती, जानें आवदेन करने के नियम….

पुलिस ने बताया कि भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक ने शनिवार रात को शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ चाणक्यपुरी थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (दुष्कर्म) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया.

Read more:Samsung Galaxy : Samsung फैंस के लिए Samsung Galaxy S24 Ultra लेकर आया फ्लैट डिस्प्ले, देख दीवाने हुए लोग…

पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वह कंपनी में सहायक महाप्रबंधक के रूप में काम करती थी, जिसमें आरोपी सीईओ के पद पर था.

Delhi News : शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी उसके एक रिश्तेदार का परिचित था और उसने ही पीड़िता को नौकरी दिलाने में मदद की थी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

Related Articles

Back to top button