Delhi MCD Election result:250 सीटों के रुझानों में AAP 129, BJP 106,और कांग्रेस को 10 सीटों पर बढ़त

Delhi MCD Election result 2022:दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव की मतगणना बुधवार सुबह 8 बजे से जारी है। पोस्टल बैलेट के रुझानों में भाजपा और आम आदमी पार्टी में कड़ी टक्कर दिख रही है। न्यूज चैनलों के मुताबिक, 250 सीटों में AAP 129 और BJP 106 पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने 10 सीटों पर बढ़त बनाई है।
राज्य चुनाव आयोग के आंकड़ों में भाजपा आगे
उधर, राज्य चुनाव आयोग ने जो आंकड़े जारी किए हैं। इसके मुताबिक, BJP 103, AAP 120, कांग्रेस 12, BSP 1और अन्य 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, इस बार करीब 50% मतदान हुआ है। 2017 में 53.55% मतदान हुआ था। यानी अब तक के आंकड़ों की तुलना करें तो इस बार 3% तक कम वोटिंग हुई है
Read more:IND vs BAN 2nd ODI Live: आज करो या मरो’ मैच में उतरेगी टीम इंडिया
MCD में पिछले 15 सालों से BJP का कब्जा
दिल्ली नगर निगम में पिछले 15 सालों से BJP का कब्जा है, लेकिन इस बार एग्जिट पोल में AAP यहां क्लीन स्वीप करती नजर आ रही है। इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया और टाइम्स नाउ-ईटीजी के एग्जिट पोल के मुताबिक MCD में AAP की सरकार भारी बहुमत से बनती दिख रही है। BJP दूसरे न्ंबर पर और कांग्रेस का सफाया होता दिख रहा है।
MCD चुनाव 2022 के लिए 1349 उम्मीदवार मैदान में उतरे। इनमें 709 महिला प्रत्याशी थीं। BJP और AAP ने सभी 250 सीटों पर अपने-अपने कैंडिडेट उतारे, जबकि कांग्रेस के 247 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। JDU ने 23 सीटों पर, तो AIMIM ने 15 सीटों पर कैंडिडेट उतारे।
Delhi MCD Election result 2022:BSP ने 174, NCP ने 29, इंडियन मुस्लिम लीग ने 12, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) ने 3, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने 4 और सपा, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने एक-एक सीट पर प्रत्याशी मैदान में उतारे। इसके अलावा 382 निर्दलीय प्रत्याशी रहे।