Delhi Flight Cancel News: दिल्ली एयरपोर्ट पर आज से 4 मई तक बाधित रहेंगी फ्लाइट्स, जानिए क्या है बड़ी वजह
Delhi Flight Cancel News: देश कि राजधानी दिल्ली में एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ने वाले लोगों के लिए एक एडवाइजरी जारी हुई है। जिसमें कि लोगों को 9 दिन फ्लाइट पकड़ने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा । क्योंकि मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी हवाएं चलने से 4 मई तक दिल्ली हवाई अड्डे पर फ्लाइट्स के टेकऑफ और लैंडिंग में बाधा आ सकती है। 26 अप्रैल से 4 मई तक यह एडवाइजरी लागू रहेगी। इसलिए लोग फ्लाइट बुक करने से पहले एयरलाइंस से कंफर्म जरूर कर लें कि दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट टेकऑफ या लैंड होगी या नहीं। नहीं तो समस्या आ सकती है
Read More:CG Latest News: छत्तीसगढ़ में नाबालिक के साथ गैंगरेप के बाद मर्डर, जंगल में इस अवस्ता में मिली लास…
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार:-
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) के संचालक दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (DIAL) ने आज यानि शुक्रवार को एडवाइजरी जारी की है। इसमें यात्रियों को सलाह दी गई कि वे शनिवार से फ्लाइट बुकिंग के बाद एयरलाइन से बात करके पहले ही जांच कर लें कि फ्लाइट टेकऑफ और लैंडिंग करने में प्रॉब्लम तो नहीं आएगा। 8 अप्रैल को लैंडिंग सिस्टम (LPS) को अपग्रेड करने के लिए रनवे 28/10 को बंद करने दिया गया था। इसके चलते एयरपोर्ट से फ्लाइट्स को डायवर्जन का सामना करना पड़ा है।
IMD का पूर्वी हवाएं चलने का अपडेट
बाकी 3 रनवे भी हवा की दिशा से प्रभावित हैं। जब पूर्वी हवाएं चलती हैं, तो टेकऑफ सर्विस 2 रनवे (9 और 11L) तक सीमित होते हैं, जबकि लैंडिंग केवल एक रनवे (11R) तक सीमित होती है। बुधवार से एयरपोर्ट के आसपास हवा की दिशा पश्चिमी रही, जिसके चलते DIAL ने 83% ऑन-टाइम परफॉरमेंस (OTP) की रिपोर्ट दी, लेकिन भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, 26 अप्रैल से 4 मई, 2025 तक पूर्वी हवाएं चलने की उम्मीद है।

क्या है उड़ानों के संचालन का प्रभावित होना..??
सूत्रों के अनुसार पता चला है कि पूर्वी हवाएं चलने से 9 दिन तक उड़ानों का संचालन प्रभावित हो सकता है। समस्या को मध्य नजर रखते हुए एयरलाइंस और ATC के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे उड़ान की जानकारी के लिए अपनी एयरलाइन से संपर्क करें।
केंद्रीय विमानन मंत्री राम मोहन नायडू की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक के बाद मई के पहले सप्ताह में चौथा रनवे फिर से खुलने की उम्मीद है। रनवे के बंद होने से देरी हुई है, औसतन 240 उड़ानें प्रतिदिन देरी से चल रही हैं। रनवे को 15 जून तक आगे के काम के लिए फिर से बंद कर दिया जाएगा, जिसका काम सितंबर तक पूरा होने की उम्मीद है।



