Delhi Election: नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल आगे या पीछे? 70 सीटों के रुझान-नतीजे यहां देखें…
![](https://rghnews.com/wp-content/uploads/2025/02/images-1-1.jpeg)
Delhi Electionविधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। चौथे राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। फिलहाल आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल महज 300 वोटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं बीजेपी के प्रवेश वर्मा पीछे चल रहे हैं।
चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में भाजपा 40 सीट और आम आदमी पार्टी (AAP) 30 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस को 1 सीट पर बढ़त है। यानी रुझानों में भाजपा बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है।
चुनाव आयोग ने 69 सीटों के रुझान जारी किए हैं। इसके मुताबिक, भाजपा 42 और AAP 27 सीटों पर आगे है। EC के मुताबिक भी रुझानों में भाजपा को बहुमत मिल रहा है।
नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के अरविंद केजरीवाल 254 वोट से आगे चल रहे हैं। पहले केजरीवाल पीछे चल रहे थे। कालकाजी सीट से आतिशी अभी भी पीछे चल रही हैं। जंगपुरा से मनीष सिसोदिया और पटपड़गंज से अवध ओझा आगे चल रहे हैं। पहले ये भी पीछे चल रहे थे।
दोपहर 12 बजे तक दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी, यह साफ हो जाएगा।
Delhi Electionकाउंटिंग से कुछ देर पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी से AAP कैंडिडेट आतिशी ने कहा, “यह सामान्य चुनाव नहीं है, ये अच्छे और बुरे के बीच की लड़ाई है। दिल्ली की जनता AAP और केजरीवाल के साथ खड़ी है। केजरीवाल चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे।