Delhi crime news: राजधानी में 12वीं की छात्रा पर तेजाब हुआ से हमला, छात्रा की हालत गंभीर – RGH NEWS
देश

Delhi crime news: राजधानी में 12वीं की छात्रा पर तेजाब हुआ से हमला, छात्रा की हालत गंभीर

Delhi crime news:देश की राजधानी दिल्ली से दिल दहला देने वाली एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक 12वीं क्लास की छात्रा पर तेज़ाब फेंकने का बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। इस हादसे का शिकार हुई छात्रा की स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है। इस घटना से पूरे शहर में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार ये घटना राजधानी के द्वारका मोड़ इलाके की है। जहां इस खौफनाक और दर्दनाक वारदात का शिकार हुई पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। छात्रा को दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी लड़के और पीड़ित लड़की की जान पहचान थी।

Read more:मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के लिए खल्लारी विधानसभा के ग्राम बगारपाली के कार्यक्रम स्थल पहुंचे 

इस वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जिस समय पीड़ित छात्रा स्कूल जा रही थी। तभी आरोपी ने एसिड अटैक की वारदात को अंजाम दिया। द्वारका मेट्रो स्टेशन के पास लड़के ने लड़की के मुंह पर तेजाब फेंका गया है। दिल्ली पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी पड़ताल कर रही है।

स्वाती मालीवाल ने सरकार पर उठाया सवाल
Delhi crime news:दिल्ली में हुए एसिड अटैक की खबर सुनकर दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्षा स्वाती मालीवाल ने इस वारदात को लेकर नाराजगी जताई है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘हमारी टीम पीड़िता की मदद के लिए अस्पताल पहुंच रही है। इस बेटी को हम इंसाफ दिलाएंगे। दिल्ली का महिला आयोग सालों से देश में तेजाब बैन करने की लड़ाई लड़ रहा है। कब जगेंगी सरकारें

Related Articles

Back to top button