देश

Delhi CM Rekha Gupta: रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, कल लेंगी शपथ…

Delhi CM Rekha Gupta देश की राजधानी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता होंगी। दिल्ली विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता नेता चुनी गई हैं। रेखा गुप्ता कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। रेखा गुप्ता बीजेपी की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं।

10 दिन से बना हुआ था सस्पेंस

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आए करीब दस दिन से ज्यादा का समय हो गया है। ऐसे में राजधानी के अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सस्पेंस बना हुआ था। हालांकि अब यह सस्पेंस खत्म हो गया है। बीजेपी के विधायकों की बैठक में नए मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने की रेस में कई नाम सामने आए थे। अब रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री चुन लिया गया है।

 

दिल्ली की नई सीएम कल लेंगी शपथ

Delhi CM Rekha Gupta दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता गुरुवार (20 फरवरी) को रामलीला मैदान में दोपहर 12:35 बजे शपथ लेंगी। जानकारी के मुताबिक, शपथ ग्रहण के कार्यक्रम में 30 हजार मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। बैठक में कैबिनेट मंत्रियों के नाम की भी घोषणा की गई है। बता दें, इस शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button