देश

Delhi Budget 2025: दिल्ली विधानसभा में बजट पेश कर रहीं सीएम रेखा गुप्ता, पहली बार 1 लाख करोड़ रुपये का बजट हुआ पेश…

Delhi Budget 2025 : दिल्ली की भाजपा सरकार आज अपना पहला बजट पेश करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बजट पेश करने से पहले कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और कहा कि इसके बाद उन्होंने कहा “बजरंग बली दिल्ली के लिए सबसे अच्छा करेंगे, राम राज्य स्थापित होगा।

 

“इस बजट में भाजपा के चुनावी वादों जैसे गरीब महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक सहायता, यमुना सफाई और आयुष्मान योजना पर ध्यान दिया जा सकता है। बजट का आकार 80,000 करोड़ रुपये से अधिक होने की उम्मीद है।

 

Delhi Budget 2025:

इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से पानी, बिजली, सड़क के विकास के लिए काम होंगे। यहां बुलेट भी डेवलप होगी।

महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ रुपए

इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 1 हजार करोड़ रुपए आवंटित

गर्भवती महिलाओं के लिए 210 करोड़

जन आरोग्य कल्याण योजना में 5 लाख करोड़ का अतिरिक्त बीमा

जनता को 10 लाख रुपए का बीमा

झुग्गी झोपड़ी, कॉलोनियों के विकास के लिए 696 करोड़ रुपए का प्रस्ताव

Delhi Budget 2025: आयुष्मान योजना के लिए 2000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि पिछली सरकार ने राजनीतिक कारणों से दिल्ली में केंद्रीय योजनाओं को बंद नहीं किया होता तो दिल्ली में विकास के लिए धन की कमी नहीं होती। आयुष्मान योजना सिर्फ इसलिए लागू नहीं की गई क्योंकि अरविंद केजरीवाल इसमें अपना नाम जोड़ना चाहते थे। हमने इस योजना में 2000 करोड़ रुपये प्रस्तावित करने का निर्णय लिया है।

 

Delhi Budget 2025: मुख्यमंत्री बोले- पिछली सरकार ने विकास पर ध्यान नहीं दिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों के मुकाबले 2023-24 का बजट सबसे ज्यादा 77,800 करोड़ रुपये का है। जबकि 2024-25 के लिए बजट 2800 करोड़ रुपये घटाकर 76000 करोड़ रुपये कर दिया गया। दिल्ली का विकास और नागरिक सुविधाएं पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी थीं, पिछली सरकार ने दिल्ली के लोगों के लिए कुछ भी नहीं किया था।

 

Delhi Budget 2025: पहली बार 1 लाख करोड़ रुपये का बजट

 

Delhi Budget 2025मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की नई सरकार ऐतिहासिक जनादेश के साथ सदन में आई है। पूरा देश उन्हें देखना चाहता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें सदन को यह बताते हुए दुख हो रहा है कि पिछले 10 वर्षों में दिल्ली विकास के हर स्तर पर पिछड़ गई है। इस बार बजट एक लाख करोड़ रुपए का होगा

Related Articles

Back to top button