Delhi BJP CM Face: कौन होगा दिल्ली का नया मुख्यमंत्री, टॉप पर हैं ये 5 नाम…
Delhi BJP CM Face: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिल चुका है। भारतीय जनता पार्टी ने देश की राजधानी में 27 साल बाद वापसी की है। अब सबको बीजेपी के फैसले का इंतजार है कि वो किसे मुख्यमंत्री बनाती है। फिलहाल रेस में प्रवेश वर्मा, रमेश बिधूड़ी और दुष्यंत गौतम का नाम प्रमुखता से चल रहा है। बांसुरी स्वराज भी रेस में हैं।
प्रवेश वर्मा का नाम इसलिए चर्चा में है क्योंकि इन्होंने आपके नेता अरविंद केजरीवाल को हराया है। अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के मुख्य चेहरे हैं और जानकारों के अनुसार उन्हें हराना सीएम पद के लिए अपनी दावेदारी पेश करने जैसा है। इसके अलावा, प्रवेश वर्मा जाट समुदाय से हैं, जिससे भारतीय जनता पार्टी को दिल्ली और हरियाणा के जाट वोटरों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी।
प्रवेश वर्मा के बयानों से भी ये स्पष्ट होता है। उन्होंने कहा था कि दिल्ली के जाट नेता, भाई-बहन भाजपा के साथ हैं। दिल्ली का विकास केवल BJP ही कर सकती है। जाट रिजर्वेशन के लिए राज्य सरकार को कानून पास करके केंद्र को भेजना होता है, जो उन्होंने कभी नहीं किया। अरविंद केजरीवाल लगातार झूठ बोलते रहे हैं।
रमेश बिधूड़ी
सीएम की कुर्सी की रेस में एक और नाम है, रमेश बिधूड़ी। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें कालकाजी सीट से उम्मीदवार बनाया था। हालांकि, उन्हें दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के हाथों हार का सामना करना पड़ा, लेकिन गुर्जर समुदाय से होने के कारण उन्हें कुछ लाभ मिल सकता है। रमेश बिधूड़ी अपने समुदाय में एक महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। उनके बयान पार्टी के लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं, फिर भी पार्टी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती। दिल्ली चुनाव प्रचार के दौरान उनके बयानों ने काफी सुर्खियां बटोरीं।
दुष्यंत कुमार गौतम
दिल्ली के करोल बाग से भाजपा के उम्मीदवार दुष्यंत कुमार गौतम को हार का सामना करना पड़ा है, फिर भी उन्हें सीएम फेस माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा दुष्यंत गौतम के जरिए सभी को चौंका सकती है। SC वोटर्स को आकर्षित करने और बिहार के आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी जा सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि भाजपा दिल्ली से बिहार में भी अपनी पकड़ मजबूत कर सकती है। इसके अलावा, भाजपा में एससी सीएम नहीं होने के कारण, यह एक संकेत भी हो सकता है।
विजेंदर गुप्ता
वरिष्ठ भाजपा नेता विजेंदर गुप्ता को मुख्यमंत्री पद के लिए एक प्रमुख उम्मीदवार माना जा रहा है। वह दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं और अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के खिलाफ खुलकर अपनी राय रखते हैं। जब BJP को दहाई का आंकड़ा भी नहीं मिला था, तब भी उन्होंने अपनी सीट पर जीत हासिल की थी। इस बार रोहिणी से वे 37 हजार से ज्यादा वोटों से जीते हैं।
बांसुरी स्वराज
Delhi BJP CM Faceविदेश मंत्री और दिल्ली की पूर्व सीएम सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज दिल्ली की सीएम बन सकती हैं। नई दिल्ली से पहली बार सांसद बनी बांसुरी ने BJP में जल्दी ही अपनी पहचान बनाई है। वे नई दिल्ली सीट से सांसद हैं। बांसुरी की हाई प्रोफाइल राजनीतिक शुरुआत के कारण उन्हें सीएम पद की जिम्मेदारी मिल सकती है।