Darbhanga News: हवाई यात्रियों के लिए “Good News”.. एक और नई एयरलाइंस ने आज दरभंगा से दिल्ली के लिए भरी उड़ान..देखे फ्लाइट का पूरा शैड्यूल

Darbhanga News अकासा एयरलाइंस ने दरभंगा एयरपोर्ट से अपनी उड़ान सेवा शुरू कर दी है। शुक्रवार को दिल्ली के लिए पहली फ्लाइट सुबह 11.30 बजे दरभंगा से उड़ान भरेगी। दरभंगा से दिल्ली की यात्रा में लगभग 1 घंटा 55 मिनट का समय लगेगा। एक और एयरलाइंस कंपनी द्वारा उड़ान शुरू करने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अकासा एयरलाइंस के अलावा स्पाइसजेट और इंडिगो भी दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ानें संचालित करती हैं।
दरभंगा एयरपोर्ट से अकासा की फ्लाइट आज से भरेगी दिल्ली की उड़ान| दरभंगा एयरपोर्ट से शुक्रवार से अकासा की उड़ान सेवा शुरू होगी। इसके लिए अकासा एयरलाइंस द्वारा एयरपोर्ट पर सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1405 दिल्ली एयरपोर्ट से सुबह नौ बजे दरभंगा के लिए उड़ान भरेगी।
फ्लाइट हवाई मार्ग पर एक घंटा 55 बिताने के बाद दरभंगा एयरपोर्ट पर 10:55 में पहुंचेगी। यह विमान 35 मिनट एयरपोर्ट पर रुकेगी। इसके बाद दरभंगा से 11:30 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। दोपहर 1:25 में दिल्ली पहुंच जाएगी।
दरभंगा एयरपोर्ट के डायरेक्टर नावेद नजीम ने बताया कि अकासा एयरलाइंस के पदाधिकारी ने अपनी ओर से सभी प्रकार की तैयारी कर ली है। हम लोगों ने भी एयरपोर्ट से संबंधित तैयारी पूरी कर ली है। 11:30 बजे विमान दरभंगा से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा।
हवाई यात्रा करने वाले उत्साहित
बता दें कि दरभंगा एयरपोर्ट की शुरुआत आठ नवंबर 2020 को उड़ान योजना के तहत हुई। पहले स्पाइसजेट कंपनी ने दरभंगा से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए अपनी सेवा प्रारंभ की।
इसके बाद इंडिगो एयरलाइंस ने हैदराबाद, कोलकाता के बीच उड़ान शुरू कर दिया। यहां से विभिन्न शहरों के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों का रुझान बढ़ता चला आया।
बड़ी संख्या में लोग दिल्ली और मुंबई हवाई मार्ग पर यात्रा करने पहुंचते हैं। इस दोनों व्यस्ततम मार पर स्पाइसजेट कंपनी की एक-एक फ्लाइट उड़ान भर रही थी, लेकिन उड़ान को लेकर अनिश्चितता रहती थी।
फ्लाइट देर से पहुंचना, अचानक फ्लाइट रद की घोषणा होने से एयरपोर्ट से यात्रियों को कई परेशानियों की सामना करते हुए वापस लौटना पड़ जाता था।
यह स्थिति सबसे अधिक दिल्ली और मुंबई हवाई मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ देखा जाता था। इसको देखते हुए एक दिसंबर 2024 को दरभंगा और मुंबई हवाई मार्ग पर इंडिगो ने एक विमान की सेवा शुरू की। मुंबई के लिए सप्ताह में चार दिन रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार के लिए उड़ान शुरू है।
12 दिसंबर 2024 को दरभंगा और दिल्ली के बीच इंडिगो की एक विमान बढ़ा दिया गया। जो प्रतिदिन उड़ान भर रही है। अब अकासा एयरलाइंस ने दरभंगा और दिल्ली के बीच इंट्री मार दी है। इससे दरभंगा एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने वाले पूरे मिथिलांचल सहित पड़ोसी देश नेपाल तक लोग उत्साहित हैं।
कंपनी व विमान
Darbhanga Newsकंपनी व विमान के आगमन एवं प्रस्थान की समय सारणी
स्पाइसजेट
मुंबई से दरभंगा नौ बजे
दरभंगा से मुंबई 9:30 बजे
दिल्ली से दरभंगा 12:15 बजे
दरभंगा से दिल्ली 12:50 बजे
अकासा
दिल्ली से दरभंगा 10:55 बजे
दरभंगा से दिल्ली 11:30 बजे
इंडिगो
कोलकाता से दरभंगा 11:55 बजे
दरभंगा से कोलकाता 12:25 बजे
हैदराबाद से दरभंगा 2:20 बजे
दरभंगा से हैदराबाद तीन बजे
दिल्ली से दरभंगा चार बजे
दरभंगा से दिल्ली 4:35 बजे