Daldal movie: जयदीप अहलावत की फिल्म 'दलदल' का दमदार पोस्टर हुआ रिलीज, जानिए OTT पर कब देगी दस्तक – RGH NEWS
मनोरंजन

Daldal movie: जयदीप अहलावत की फिल्म ‘दलदल’ का दमदार पोस्टर हुआ रिलीज, जानिए OTT पर कब देगी दस्तक

Daldal movie जयदीप अहलावत ने शुक्रवार, 08 मई को डायरेक्टर सुरेश त्रिवेणी के साथ अपनी नई फिल्म ‘दलदल’ का ऐलान किया और इसका पहला पोस्टर ऑनलाइन शेयर कर दिया है। पोस्टर में जयदीप को एक दलदल में फंसा हुआ दिखाया गया है, जो इस प्रोजेक्ट की कहानी की ओर इशारा कर रहा है। जयदीप अहलावत का नया इंटेंस लुक लोगों का ध्यान खींच रहा है जो यह देखने के लिए बेताब हैं कि अब एक्टर और त्रिवेणी किस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर जयदीप अहलावत की ‘दलदल’ को बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। जयदीप की आने वाली फिल्म ‘दलदल’ की रिलीज डेट की घोषण अभी तक नहीं की गई है।

 

 

जयदीप अहलावत की दलदल का हुआ ऐलान

इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए जयदीप अहलावत ने लिखा, ‘इस दलदल में तुम सब भी फंसोगे’ त्रिवेणी को जलसा, तुम्हारी सुलु और अनिल कपूर की सूबेदार जैसी फिल्मों-सीरीज के लिए जाना जाता है। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट में नेटफ्लिक्स की डार्क कॉमेडी मां बहन भी शामिल है, जिसमें माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी, रवि किशन और धरना दुर्गा ने अभिनय किया है। ‘मां बहन’ का निर्माण विक्रम मल्होत्रा और सुरेश त्रिवेणी ने किया है। इस फिल्म की घोषणा नेटफ्लिक्स की 2026 की स्लेट के खुलासे के दौरान की गई थी, लेकिन इसकी रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है।

 

 

Read more SBI Employees Strike 2026: SBI कर्मचारियों की 25-26 मई को देशव्यापी हड़ताल, लगातार 5 दिन प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं

जयदीप अहलावत की नई फिल्में

काम की बात करें तो जयदीप अहलावत को आखिरी बार श्रीराम राघवन की फिल्म ‘इक्कीस’ में धर्मेंद्र, सिमर भाटिया और अगस्त्य नंदा के साथ देखा गया था। उन्होंने नेटफ्लिक्स की क्राइम थ्रिलर ‘कोहरा’ के दूसरे सीजन में भी एक कैमियो रोल किया था। इसके अलावा, उन्होंने मनोज बाजपेयी की जासूसी-थ्रिलर सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के तीसरे सीजन में विलेन का किरदार भी निभाया था। अब वह शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे। इस आने वाली एक्शन-थ्रिलर फिल्म में सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, जैकी श्रॉफ, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, सौरभ शुक्ला, अरशद वारसी, राघव जुयाल और अभय वर्मा जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे।

 

दृश्यम 3 में नए एक्टर की हुई एंट्री

Daldal movieजयदीप अहलावत अब आधिकारिक तौर पर ‘दृश्यम 3’ की कास्ट में शामिल हो गए हैं, जिससे अजय देवगन और तब्बू की इस फिल्म में नया धमाका होने वाला है।

 

Related Articles

Back to top button