बिजनेस

DA Hike Latest News: सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, महंगाई भत्ता में हुई 7 फीसदी बढ़ोतरी….

DA Hike Latest News केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में हाल में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। इस बढ़ोतरी के बाद अब उनका महंगाई भत्ता 55% हो गया है। इसके बाद कई अन्य राज्यों ने भी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की थी। कई राज्यों ने केंद्र के समान महंगाई भत्ता दिया था। इन सबके बीच अब महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) के कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा मिला है। राज्य सरकार ने उनके महंगाई भत्ते में एक साथ 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। सरकार के इस फैसले के बाद लगभग 87,000 कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 46% से बढ़कर 53% हो गया है। डीए में बढ़ोतरी होने से कर्मचारियों में खुशी की लहर है

दरअसल, बीतें दिनों उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में एसटी महामंडल के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इस बैठक में कई अहम मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। इसमें कर्मचारियों का महंगाई भत्ता भी शामिल था। चर्चा के उपरांत कर्मचारियों के मूल वेतन पर महंगाई भत्ते में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया है। निर्णय के अनुसार, एसटी कर्मचारियों को जून 2025 से 46 फीसदी के बजाय 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। साथ ही महामंडल के कर्मचारियों को महात्मा फुले जन आरोग्य योजना या धर्मवीर आनंद दिघे चिकित्सा प्रतिपूर्ति योजना में से किसी एक योजना को चुनने का विकल्प दिया गया है।

 

Read more Aadhaar Tatkal booking system: तत्काल टिकट बुक करने के नियमों में हुआ बड़ा बदलाब, अब E-Aadhaar वेरिफिकेशन हुआ अनिवार्य, नहीं तो नई मिलेगी टिकट…

 

 

करीब 35 हजार सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लाभ

DA Hike Latest Newsमिली जानकारी के अनुसार जिन कर्मचारियों का वेतन खाता भारतीय स्टेट बैंक में है, उनके लिए ड्यूटी पर या ड्यूटी से बाहर होने पर दुर्घटना होने पर बीमा कवर लागू किया जा रहा है। इसमें व्यक्तिगत दुर्घटना के कारण मृत्यु होने पर 1 करोड़ रुपये, पूर्ण विकलांगता की स्थिति में 1 करोड़ रुपये और आंशिक विकलांगता की स्थिति में 80 लाख रुपये मिलेगा। ऐसा दावा उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बैठक के बाद किया। शिंदे ने कहा कि एसटी से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों और उनकी पत्नियों को एक साल के लिए मुफ्त यात्रा पास दिए जाएंगे। इस निर्णय से करीब 35 हजार सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

Related Articles

Back to top button