DA Hike : सरकारी कर्मचारियों के लिए GOOD NEWS! महंगाई भत्ते में आज होगी 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी? – RGH NEWS
अन्य खबर

DA Hike : सरकारी कर्मचारियों के लिए GOOD NEWS! महंगाई भत्ते में आज होगी 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी?

DA Hike भोपालः मध्यप्रदेश में आज सीएम डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने के बाद मुहर लगने की संभावना है। बैठक में सिंचाई परियोजना के विस्तारिकरण को लेकर प्रस्ताव रखा जा सकता है। इसके अलावा पीसीसीएफ का एक पद एक माह तक बढ़ाने पर भी विचार किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि आज सरकारी कर्मचारियों को भी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की सौगात मिल सकती है। इससे संबंधित प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक में आने की संभावना है। इसके अलावा बैठक में कई और अहम प्रस्तावों को हरी झंडी मिल सकती है।

बता दें कि मोहन सरकार ने मार्च के महीने में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की थी। अभी प्रदेश के कर्मचारियों को 46 प्रतिशत डीए मिल रहा है, लेकिन केंद्रीय कर्मचारियों को अभी 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है। केंद्रीय कर्मचारियों की तुलना में राज्य के कर्मचारियों को 4 प्रतिशत कम महंगाई भत्ता मिल रहा है। जिस समय मध्यप्रदेश के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया गया था, उस समय सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा था कि अभी थोड़ा कठिन समय है। इसके बावजूद हमने स्त्रोत से यह सुविधा देने का प्रयास किया है। उम्मीद करेंगे कि आने वाले समय और वृद्धि करेंगे। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि केंद्रीय कर्मचारियों के सामान राज्य के कर्मचारियों को भी महंगाई भत्ता मिल सकता है। इससे संबंधित प्रस्ताव आज कैबिनेट में आने की संभावना है

कई अहम कार्यक्रमों में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव
DA Hike बता दें कि सीएम मोहन यादव सीएम मंगलवार सुबह 11 बजे कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे, जहां वे बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे मंत्रालय पहुंचेगें, जहां कैबिनेट की अहम बैठक लेंगे। दोपहर 1.30 बजे सिंहस्थ 2028 के लिए गठित मंत्रिमंडल समिति की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2.45 बजे सामान्य प्रशासन की बैठक लेंगे। शाम 4 बजे मध्य प्रदेश दुग्ध उत्पादन एवं एकत्रीकरण और सांची दुग्ध संघ के विषय को लेकर कार्य योजना की बैठक में शामिल होंगे। शाम 5 बजे नर्मदा नियंत्रण मंडल की बैठक लेंगे। इसके बाद 5.20 बजे वृहद परियोजना नियंत्रण मंडल की 124वीं बैठक लेंगे।

Related Articles

Back to top button