बिजनेस

DA Hike: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, DA में हुई इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी..

DA Hike शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। मोहन सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस निर्णय के बाद अब राज्य कर्मचारियों को कुल 55% महंगाई भत्ता मिलेगा, जो पहले 50% था। यह घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को भोपाल में आयोजित मध्य प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांतीय सम्मेलन के दौरान की।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान होगा, जिससे राज्य के कर्मचारियों को समान स्तर की राहत प्राप्त होगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह नई दरें दो चरणों में ल

पहला चरण: 1 जुलाई 2024 से 3% की वृद्धि

दूसरा चरण: 1 जनवरी 2025 से 2% की अतिरिक्त वृद्धि

बढ़ती महंगाई के इस दौर में महंगाई भत्ते में हुई इस बढ़ोतरी ने लाखों कर्मचारियों को राहत दी है। साथ ही, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह भी कहा कि इस बढ़ोतरी से उत्पन्न होने वाली एरियर राशि का भुगतान कर्मचारियों को जून 2025 से अक्टूबर 2025 तक पांच समान किस्तों में किया जाएगा, जिससे वे दीवाली का त्योहार खुशी-खुशी मना सकें।

Read more Cg News: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ सुनी ‘मन की बात’ की 121वीं कड़ी

 

हरियाणा सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता और राहत

 

DA Hikeइससे पहले हरियाणा सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों और पेंशनधारकों को राहत देते हुए बुधवार को महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में दो प्रतिशत की वृद्धि करने का ऐलान किया। इस बढ़ोतरी के बाद अब DA/DR दर 53 प्रतिशत से बढ़ाकर 55 प्रतिशत कर दी गई। राज्य सरकार की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि यह संशोधित दर 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगी। हालांकि, इसका लाभ कर्मचारियों को अप्रैल 2025 के वेतन/पेंशन के साथ मिलेगा। बयान में बताया गया कि जनवरी 2025 से मार्च 2025 की अवधि के लिए DA और DR में बढ़ोतरी के बकाया का भुगतान मई 2025 में किया जाएगा

Related Articles

Back to top button