Cylinder Price Hike: महंगाई की मार; फिर महंगा हुआ गैस-सिलेंडर, जानें अब कितने बढ़े LPG के दाम – RGH NEWS
बिजनेस

Cylinder Price Hike: महंगाई की मार; फिर महंगा हुआ गैस-सिलेंडर, जानें अब कितने बढ़े LPG के दाम

Cylinder Price Hike: जून की पहली तारीख को ही आम लोगों को सुबह-सुबह महंगाई का झटका लगा है। आज एक बार फिर से कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं। इसके साथ ही FTL सिलेंडर के दामों में भी बढ़ोतरी की गई है। इन सिलेंडरों की बढ़ी हुई कीमतें आधी रात से ही लागू हो गई हैं। हालांकि घरेलू सिलेंडरों की कीमत में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है। जानकारी के मुताबिक 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 42 रुपए तक का इजाफा हुआ है। इसके अलावा 5 किलो वाले गैस सिलेंडर के दाम भी 11 रुपए बढ़ गए हैं।

 

 

read more Aaj ka rashifal : मेष और वृषभ समेत इन 5 राशियों को हो सकता है धन लाभ, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल ।

 

दिल्ली में 42 रुपये बढ़ी कीमत

दरअसल, सुबह-सुबह सिलेंडर के दामों में एक बार फिर से इजाफा देखने को मिला है। दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडरों की कीमत में 42 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे इसकी नई कीमत अब 3113.50 रुपये हो गई है। इसके अलावा कोलकाता में भी कीमतों में 53.50 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है, जिसके साथ ही अब कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत 3255.50 रुपये हो गई है। वहीं 5 किलो के FTL (फ्री ट्रेड एलपीजी) सिलेंडरों की कीमत में 11 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में इनकी कीमत 821.50 रुपये हो गई है। नई कीमतें 1 जून से प्रभावी हो गई हैं। वहीं घरेलू सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

 

मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव का असर

Cylinder Price Hike दें कि दिल्ली में एक बार फिर से कमर्शियल सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी का असर आम लोगों पर भी देखने को मिलेगा। एक के बाद एक आम जनता पर महंगाई की मार लगातार पड़ रही है। इससे पहले डीजल-पेट्रोल से लेकर सीएनजी के दामों में भी कई बार बदलाव देखने को मिला है। कमर्शियल के अलावा FTL सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी का असर सीधे तौर पर आम लोगों पर पड़ेगा। इसका असर रोजमर्रा की सभी चीजों पर देखने को मिलेगा। बता दें कि मिडिल-ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी हो रही है।

 

 

Related Articles

Back to top button