कमजोर हुआ चक्रवात ‘असानी’, इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

Cyclone Update : नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफ़ान अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है। गुरुवार देर रात यह चक्रवात आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम और नरसापुर के बीच कमजोर होकर गहरे दबाव क्षेत्र में बदल गया। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार असानी चक्रवात के कारण भारत के कई स्थानों में भारी बारिश के आसार हैं।
IMD के मुताबिक चकवात पिछले 6 घंटो के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश पर गहरा दबाव क्षेत्र व्यावहारिक रूप के स्थिर रहा और फिर उसी क्षेत्र में कमजोर हो गया। इसके साथ ही यह संभावना जताई जा रही है कि अगले 12 घंटो के दौरान चक्रवात के तटीय आंध्र प्रदेश के आस-पास घूमता रहेगा और वहीं कमजोर पड़ जाएगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में गुरुवार सुबह से ही भारी बारिश हो रही है।
इन राज्यों में परेशान करेगी लू
Cyclone Update : चक्रवात के असर के कारण अगले पांच दिन भारी लू चलने की आशंका जताई जा रही है। भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भारत के उत्तर पश्चिम और मध्य क्षेत्रों में भीषण गर्मी पड़ने की जानकारी दी है। इसके साथ ही मौसम विभाग में चेताया है कि इस दौरान लू से लोगों को ज्यादा परेशानी होगी। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि भारत के पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना कम है। इसके साथ ही IMD ने कहा कि दो-चार डिग्री तक तापमान बढ़ बढ़ सकता है। इसके साथ ही भारत के अलग-अलग राज्यों का तापमान कुछ इस प्रकार रहेगा। राजस्थान में तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मध्य प्रदेश में 15 मई तक लू चलने की संभावना हैं। इसके अलावा हरियाणा, दिल्ली व पंजाब में भी 12 से 15 मई तक भयंकर गर्मी पड़ने के आसार हैं।