बिजनेस

Crude Oil Price Drop 2025: कच्चे तेल की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, 60 डॉलर से भी नीचे पहुंचा कच्चा तेल, क्या घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम..

Crude Oil Price Drop 2025 अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2025 की शुरुआत से ही कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। इस साल अब तक कीमतों में करीब 20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 58.90 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी क्रूड की कीमत 55.80 डॉलर प्रति बैरल तक आ गई है।

 

पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की उम्मीद

तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक (OPEC) द्वारा तेल उत्पादन बढ़ाने के फैसले ने अंतरराष्ट्रीय कीमतों को नीचे ला दिया है। इससे अब ये उम्मीद की जा रही है कि भारत में भी जल्द पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती हो सकती है।

 

सऊदी अरब का बड़ा फैसला

सऊदी अरब ने जून में कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाकर 4,11,000 बैरल प्रति दिन करने का ऐलान किया है। यह फैसला ऐसे समय आया है जब मई में ओपेक+ देशों ने भी उत्पादन बढ़ाने का फैसला लिया था, जिससे सप्लाई अधिक और कीमतें कम होने लगी हैं।

 

डीजल की मांग में अप्रैल में बढ़ोतरी

देश में अप्रैल 2025 में डीजल की मांग में करीब 4% की वृद्धि दर्ज की गई है। पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक, अप्रैल में डीजल की खपत 82.3 लाख टन रही, जो पिछले साल की तुलना में 5.3% ज्यादा है। 2019 की तुलना में यह वृद्धि 10.45% है।

 

यह भी पढ़ें- Current News in CG: CM साय आकस्मिक दौरे के लिए समय पर नहीं हो पाए रवाना! पढ़े पूरी खबर

 

गर्मियों का असर और ईंधन की खपत

गर्मियों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई और शहरी क्षेत्रों में एयर कंडीशनिंग की मांग के चलते डीजल की खपत में इजाफा हुआ है। अप्रैल में दर्ज हुई यह मांग अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा खपत है।

 

डीजल अभी भी प्रमुख ईंधन

Crude Oil Price Drop 2025हालांकि देश में पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल बढ़ रहा है, फिर भी डीजल की हिस्सेदारी 38% के आसपास बनी हुई है। डीजल देश की परिवहन और कृषि अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।

एशियाई देशों में कच्चे तेल, पेट्रोल और डीजल की कीमतें

देश कच्चे तेल की स्थिति पेट्रोल कीमत डीजल कीमत
पाकिस्तान वैश्विक बाजार के अनुरूप गिरावट ₹252.63/लीटर ₹256.64/लीटर
श्रीलंका कीमतों में गिरावट $1.26/लीटर (~₹105) $1.06/लीटर (~₹88)
नेपाल कीमतों में कमी $1.19/लीटर (~₹99) $1.12/लीटर (~₹93)
देश / शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
भारत (दिल्ली) ₹94.77 ₹87.67
ब्राज़ील ₹51.60 ₹51.60
ब्रिटेन ₹133.56 ₹139.90
ऑस्ट्रेलिया ₹99.50 ₹99.50

 

 

Related Articles

Back to top button