Exam में पास करने के बदले प्रोफेसर ने की स्टूडेंट से अश्लील मांग

crime news:कोटा स्थित राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के खिलाफ एक छात्रा पर यौन संबंध बनाने का दबाव बनाने और उसके इनकार करने पर उसे अपने विषय में अनुत्तीर्ण करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में अंतिम वर्ष की छात्रा द्वारा दर्ज कराई शिकायत के अनुसार, आरोपी गिरीश परमार ने उसके एक सहपाठी के जरिए उस पर दबाव बनाया.
प्रोफेसर के खिलाफ मामला हुआ दर्ज
दादाभरी थाने में प्रोफेसर के खिलाफ मंगलवार को मामला दर्ज किया गया. पुलिस उपाधीक्षक अमर सिंह ने बताया कि परमार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 डी और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि पीड़िता का बयान बुधवार को दर्ज किया गया था, लेकिन आरोपी को पूछताछ के लिए अभी नहीं बुलाया गया है.
Read more:आज बढ़त बनाने के मूड में भारतीय शेयर बाजार
crime news:शिकायत के अनुसार, पीड़िता विश्वविद्यालय के छात्रावास में रहती है. आरोपी ने यौन संबंध बनाने के बदले में उसे परीक्षा में पास करने की पेशकश उसके सहपाठी के माध्यम से की. जब छात्रा ने ऐसा करने से इनकार कर दिया, तो प्रोफेसर ने उसे अंतिम वर्ष की परीक्षा में अनुत्तीर्ण कर दिया और बाद में उस पर अपना प्रस्ताव स्वीकार करने के लिए बार-बार दबाव डाला. उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने अन्य छात्राओं के साथ भी इसी तरह की हरकत की, उन्हें ब्लैकमेल किया और परेशान किया.



