Crime News: पत्नी ही निकली पति की हत्यारन, शराबी पति का गला घोंट कर की हत्या..

Crime News कर्नाटक के बेलगावी में एक महिला ने अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। महिला ने पहले अपने पति का गला घोंटा, फिर उसके चेहरे पर पत्थर से कई वार किए। उसके बाद उसने पति के शव के दो टुकड़े कर उसे घर से दूर फेंक दिया। यह घटना 8 दिसंबर की है। शव के टुकड़े 10 दिसंबर को उमरानी गांव में मिले। मृतक की पहचान 40 वर्षीय श्रीमंत इतनाली के रूप में हुई है। आरोपी पत्नी सावित्री को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, मृतक शराबी था और अक्सर अपनी पत्नी से पैसों के लिए झगड़ा करता था। हत्या के दिन भी उसका अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हो गया था। वो जमीन के टुकड़े को बेचकर नई बाइक खरीदने के लिए उससे झगड़ा कर रहा था। तंग आकर सावित्री ने 8 दिसंबर की रात को सोते समय श्रीमंत की बेरहमी से हत्या कर दी।
Read more CG Liquor Scam: शराब घोटाले के मामले में पूर्व मंत्री कवासी लखमा का आया बड़ा बयान…
हत्या के बाद पत्थर से कुचला चेहरा
Crime Newsबेलगावी के एसपी भीमशंकर गुलेद ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही डीएसपी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने गांव का दौरा किया और मामले की जांच की। शुरुआत में मृतक की पत्नी सावित्री ने अपना गुनाह कबूल नहीं किया, लेकिन बाद में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसने पुलिस को बताया कि श्रीमंत इतनाली शराबी था और अक्सर पैसों के लिए वो उसके साथ मारपीट करता था। वो जमीन बेचकर नई बाइक खरीदने की जिद कर रहा था। तंग आकर मैंने 8 दिसंबर की रात को सोते समय उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी। फिर पास पड़े एक बड़े पत्थर से उसका चेहरा कुचल दिया।



