Crime News: रिटायर्ड जवान ने महिला समेत 3 लोगों को मारी गोली, वजह जान चौंक जायेगे आप, इलाके मे दहशत – RGH NEWS
देश

Crime News: रिटायर्ड जवान ने महिला समेत 3 लोगों को मारी गोली, वजह जान चौंक जायेगे आप, इलाके मे दहशत

Crime News ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक रिटायर्ड जवान ने तीन लोगों को गोली मार दी है। रिटायर्ड जवान ने एक महिला और दो पुरुषों को गोली मारी है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फ़ैल गई है। वहीं गोली लगने से घायल तीनों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

फरार हुआ आरोपी
Crime News : मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव की है। यहां बिजली की तार लगाने को लेकर रिटायर्ड जवान और लोगों के बीच विवाद हो गया। विवाद होने से नाराज रिटायर्ड जवान ने एक महिला और दो पुरुष को गोली मार दी। घायलों की आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जहां दो पुरुषों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button