CSK के लिए बुरी ख़बर,महेंद्र सिंह धोनी हो सकते हैं IPL 2022 से बाहर

CRICKET NEWS : क्रिकेट दुनिया में एमएस धोनी एक ऐसा नाम है, जो कभी भुलाया नही जा सकता। क्रिकेट जगत के सबसे सफल खिलाड़ी, और सबसे सफल कप्तानों में से एक धोनी ने अपने रहते भारतीय टीम को तीनो फॉर्मेट का खिताब जिताया था। इतना ही नहीं बल्कि आईपीएल ने खेलकर भी धोनी ने वही मुकाम हासिल किया। जो एक टीम में रहकर किया, जब भी आईपीएल की बात करो, तो धोनी का बात जरूर होती है। और उनकी बात होना भी लाज़मी है, क्योंकि उन्होंने अपनी टीम CSK को जिस मुकाम तक पहुंचाया है, वो काबिले तारीफ है। और ये सपना हर टीम के कप्तान का होता है।
‘तारक मेहता` के जेठालाल ने सेट पर लगाई टप्पू को डांट,जेठा नहीं करते टप्पू को फॉलो
धोनी के बाहर होने की खबरे
आपको बता दे, की हाल ही में आई खबरों के मुताबिक IPL के शुरुवात के कुछ मैचों में धोनी बाहर हो सकते है। आईपीएल की शुरुवात 26 मार्च से होना है। लेकिन शुरू के कुछ मैचों में धोनी के बाहर होने की खबरे आ रही है। और ये खबरे धोनी के फैंस और उनकी टीम वालो के लिए बिल्कुल अच्छी नहीं है, क्योंकि धोनी सिर्फ अपनी ही नहीं बल्कि पूरी आईपीएल की ताकत माने जाते है।
धोनी के कमर में दर्द
CRICKET NEWS: दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धोनी के कमर में दर्द है। और डॉक्टर ने उन्हे लगभग 4.5 हफ्तों तक आराम करने की सलाह दी है। और अगर ऐसा होता है, तो जाहिर सी बात है, की धोनी को आईपीएल के शुरुवाती मैच मिस जरूर करने पड़ेंगे। और हो सकता है, की शुरुवात में उनकी जगह हमे जडेजा कप्तानी करते नजर आए।
धोनी की जगह जडेजा करेगे कप्तानी
हालाकि ऐसा पहली बार नहीं है, की धोनी अपनी कमर दर्द से परेशान है, बल्कि पहले भी ऐसा हो चुका है, जब धोनी को उनकी कमर ने बेहद परेशान किया था। क्योंकि आप ये बात तो जानते ही है, की धोनी एक विकेटकीपर है। और भारतीय टीम में जब वे खेलते थे। और उसी दौरान सीएसके के लिए खेलने के समय ही उनकी कमर में दर्द आ गया, और उस दौरान वे शुरुवाती मैचों में नहीं खेल पाए थे। तब उस समय CSK टीम में सुरेश रैना मौजूद थे, और उन्होंने कप्तानी संभाली थी। लेकिन अब जब सुरेश रैना टीम में नहीं है, तो हो सकता है, की धोनी की जगह जडेजा कप्तानी करते नजर आए।