छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cow death: तेज रफ्तार ट्रक ने गायों की झुंड को मारी टक्कर, सड़क पर बिछ गई 8 लाशें

पेंड्रा। 8 cow death in road accident :  गौरेला-पेंड्रा मरवाही में एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क में गायों की झुड को रौंदा डाला। हादसे में ट्रक की चपेट में आने से 8 गायों की मौत हो गई। जबकि कई गायों को चोटें आई हैं। हादसे से लोगों में जबरदस्त आक्रोश है।

8 cow death in road accident :  जानकारी के अनुसार हादसा बीती रात का बताया जा रहा है। कोटमी पुलिस चौकी के पथर्रा गांव की घटना है। बताया जा रहा है कि आरोपी ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए सड़क में बैठे गायों की झुंड पर ट्रक चला दिया।

हादसे में गंभीर चोट लगने से 8 गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई को गंभीर चोटें आई है। सुबह जब लोगों को इसके बारे में पता चला तो हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पशुपालक गायों का शव लेने पहुंचे हैं। पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button