Covid-19 Update: देश में तेजी से फैल रहा है कोरोना का नया वेरिएंट; एक्टिव मरीजों की संख्या 1200 से ज्यादा...अब तक 12 की मौत, देखिए कहां कितने मामले... – RGH NEWS
देश

Covid-19 Update: देश में तेजी से फैल रहा है कोरोना का नया वेरिएंट; एक्टिव मरीजों की संख्या 1200 से ज्यादा…अब तक 12 की मौत, देखिए कहां कितने मामले…

Covid-19 Update भारत में एक बार फिर कोरोना वायरस ने चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के सक्रिय मामले 1200 के पार पहुंच गए हैं। इस दौरान 12 लोगों की मौत भी दर्ज की गई है। विशेष रूप से केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली जैसे राज्यों में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि मौसमी बदलाव और वैक्सीन से मिली इम्युनिटी में कमी इसके प्रमुख कारण हो सकते हैं। हालांकि, अधिकांश मामलों में लक्षण हल्के हैं और मरीज घर पर ही ठीक हो रहे हैं।

नए वेरिएंट्स पर क्या है एक्सपर्ट्स की राय?

हाल ही में NB.1.8.1 और LF.7 जैसे नए वेरिएंट्स का पता चला है, लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और भारतीय स्वास्थ्य एजेंसियों के अनुसार, ये वेरिएंट्स पिछले ओमिक्रॉन वेरिएंट्स से ज्यादा संक्रामक या गंभीर नहीं हैं। दिल्ली एम्स के पूर्व निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा, “नया वेरिएंट JN.1, जो 2023 में सामने आया था, अब विश्व स्तर पर प्रमुख है। स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन सावधानी जरूरी है।

सावधानी और बचाव के उपाय

स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और बार-बार हाथ धोने की सलाह दी है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जिन लोगों ने लंबे समय से बूस्टर डोज नहीं ली है, उन्हें वैक्सीन लेने पर विचार करना चाहिए

राज्यवार कोविड-19 केस और मौतें

 

राज्य सक्रिय मामले मौतें
केरल 430 2
महाराष्ट्र 325 5
दिल्ली 104 0
गुजरात 64 0
तमिलनाडु 69 0
कर्नाटक 100 1
उत्तर प्रदेश 30 1
राजस्थान 22 2
पश्चिम बंगाल 11 0
पांडिचेरी 9 0
हरियाणा 13 0
आंध्र प्रदेश 4 0
मध्य प्रदेश 5 1
बिहार 6 0
छत्तीसगढ़ 3 0
गोवा 1 0
तेलंगाना 1 0
अन्य (अंडमान-निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर) 3 0
कुल 1200 12


Read more Mock Drill Postponed: :देश में आज होने वाली मॉकड्रिल हुआ स्थगित, जल्द होगी ऑपरेशन शील्ड की शुरुआत!

 

 

स्थिति पर नजर

Covid-19 Updateकेंद्र सरकार ने स्थिति पर कड़ी नजर रखी हुई है। DGHS, NCDC और ICMR जैसी संस्थाएं मौजूदा हालात की समीक्षा कर रही हैं। राज्यों को टेस्टिंग और जीनोम सीक्वेंसिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि नए वेरिएंट्स पर नजर रखी जा सके। स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी बरतना जरूरी है

Related Articles

Back to top button