COVID को लेकर व्हाट्सप्प पर तेजी से फैल रहा ये मैसेज

COVID fake news:हर कोई स्मार्टफोन का इस्तेमाल करता है और सोशल मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सएप का इस्तेमाल लगभग हर भारतीय करता है. इस ऐप से तुरंत फोटो, वीडियो और मैसेज भेजे जाते हैं. लेकिन इसी ऐप्स से फेक मैसेज भी भेजे जाते हैं, जिससे कई लोग भ्रमित हो जाते हैं और वो भी अपने को शेयर करने लगते हैं. वॉट्सएप पर प्रसारित होने वाली हालिया हाइलाइट्स में से एक संदेश है जो दावा करता है कि ओमिक्रॉन का एक्सबीबी सबवेरिएंट डेल्टा की तुलना में घातक है.
चीन में कोविड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में भारतीयों को डराने के लिए वॉट्सएप पर एक फेक मैसेज वायरल किया जा रहा है. फेक मैसेज के मुताबिक नया वेरिएंट डेल्टा वायरस से कहीं ज्यादा घातक है. मैसेज में दावा किया गया है कि एक्सबीबी सबवैरिएंट पांच गुना अधिक घातक है और इससे मरने वालों की संख्या काफी बढ़ सकती है. साथ ही बताया गया है कि यह बाकी वैरिएंट से काफी अलग है.
Read more:किस देश के कितने खिलाड़ी उतरेंगे नीलामी में जानें सबकुछ
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया फेक
COVID fake news:स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे पूरी तरह से गलत बताया है और इसे नकली और भ्रामक बताया है. मंत्रालय ने लोगों को इस मैसेज पर विश्वास करने और बढ़ाने न देने की सलाह दी है. सवाल उठता है कि इन मैसेज पर लोग कैसे विश्वास कर लेते हैं. इसका जवाब है कि मैसेज इस प्रकार भेजे जाते हैं, जिससे यह बिल्कुल असली लगते हैं. मैसेज को डिटेल में लिखा जाता है. जिससे लगता है कि किसी ऑफिशियल ने यह बयान दिया है. लेकिन समझदारी है कि इसको अच्छे से चेक करें और फॉर्वड न करें. आइए बताते हैं असली और नकली मैसेज को कैसे पहचानें



