कोरोना न्यूजदेश

फिर मचेगा कोहराम.. कोरोना कर रहा है वापसी? 12 लाख नए केस आए सामने

Corona virus in World: नई दिल्ली। देश में भले ही कोरोना वायरस के मामले कम होने के साथ इसकी दहशत भी कम हो गई है, लेकिन अभी कोरोना का कहर कम नहीं हुआ है। पिछले 24 घंटे यानी 7 मार्च को दुनियाभर में कोरोना वायरस के 12 लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 4 हजार से ज्यादा लोगों ने महामारी की वजह से अपनी जान गंवाई है।

 

सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की बात करें तो दक्षिण कोरिया, वियतनाम, जर्मनी, रूस, ब्रिटेन और नीदरलैंड्स सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। दक्षिण कोरिया में कोरोना के सबसे ज्यादा 2.10 लाख केस सामने आए हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 139 लोगों की मौत हुई है। वहीं, वियतनाम में 147,358 नए केस मिले। जबकि 24 घंटे में 78 लोगों की मौत हुई।

 

Corona virus in World इसके अलावा जर्मनी में कोरोना के 122,895 केस, रूस में 73,162 केस, नीदरलैंड में 64,441 केस मिले। इसके अलावा जापान में 55 हजार से ज्यादा केस, यूके में 42,040 केस और अमेरिका में 25,751 केस सामने आए। ब्राजील में भी 20,456 केस मिले हैं।

 

कोरोना से मौत का सिलसिला अभी थमा नहीं है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से दुनियाभर में 4888 लोगों ने अपनी जान गंवाई। रूस में सबसे ज्यादा 688 लोगों की जान गई। जबकि अमेरिका में 508 ने जान गंवाई। इंडोनेशिया में 258, ब्राजील में 211 लोगों की जान पिछले 24 घंटे में कोरना से गई।

पढ़ें-रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया को मिला ये धोनी जैसा फिनिशर

दुनियाभर में कोरोना के अब तक 44.8 करोड़ मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, 60।27 लाख लोगों की मौत कोरोना से हुई है। अब तक 38।2 करोड़ लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।

 

Related Articles

Back to top button