देश

Corona Virus in India: कोरोना का कहर जारी, लगातार दूसरे दिन 10 से ज्यादा मौतें: देशभर में 7264 एक्टिव केस के मामले…

Corona Virus in India देश में कोविड-19 का नया वैरिएंट बुजुर्गों के लिए घातक साबित हो रहा है, जिससे मरने वालों का आंकड़ा 100 के पार पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में 11 लोगों की मौत हुई है, जिनमें छत्तीसगढ़ में हुई पहली मौत भी शामिल है। केरल में सबसे ज्यादा 7 मौतें दर्ज की गई हैं

कोविड-19 का नया वैरिएंट लगातार घातक हो रहा है। पिछले कुछ दिनों में खासकर बुजुर्गों के लिए नया वैरिएंट जानलेवा साबित हुआ, जिससे देशभर में मरने वालों का आंकड़ा 100 के पार पहुंच चुका है। पिछले 24 घंटों में भारत में 11 लोगों की मौत हुई। लगातार दूसरा दिन है, जब कोविड संक्रमण से मरने वालों की संख्या 10 के पार पहुंची है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में भी नए वैरिएंट के बाद पहली मौत हुई है।

कितनों की हुई मौत

नए वैरिएंट के बाद भारत में अब तक मरने वालों की संख्या 108 हो चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा 35 मौतें केरल में हुईं। महाराष्ट्र में अब तक 28 लोग मर चुके हैं। दिल्ली में 12 लोगों की जान जा चुकी है। नए वैरिएंट के बाद कर्नाटक में 11, तमिलनाडु में 7, मध्य प्रदेश में 4, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और गुजरात में दो-दो, छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल में एक-एक मौत दर्ज की गई। फिलहाल भारत में कोविड संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 7,264 रह गई

कोविड के 31 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में 7264 एक्टिव मरीज हैं। केरल में सबसे ज्यादा 1920 केस हैं। इसके बाद गुजरात में 1433 और पश्चिम बंगाल में 747 एक्टिव मामले हैं। बीते 24 घंटे में कोई नया केस नहीं मिला है, जबकि 119 मरीज रिकवर हुए हैं।

 

मध्य प्रदेश के जबलपुर में रविवार को बच्चे को जन्म देने के एक दिन बाद महिला (27 साल) की कोविड से मौत हो गई। कोरोना के नए वैरिएंट से जनवरी 2025 से अब तक 108 मौतें हुई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- हमने कोरोना से निपटने के लिए जरूरी इंतजाम कर लिए हैं।

 

छत्तीसगढ़ में कोविड संक्रमण के एक्टिव केस 50 के पार जा चुके हैं। सोमवार को राज्य में एक और नया मामला दर्ज किया गया, जिससे कुल केस 51 हो गए। छत्तीसगढ़ में कोविड से जो पहली मौत दर्ज हुई है, वो 85 साल के एक बुजुर्ग व्यक्ति थे। केरल में पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में कोविड से संक्रमित 7 लोग मरे हैं। मरने वालों में तीन महिलाएं हैं, जिनकी उम्र क्रमश: 63, 67 और 71 साल थी। एक 33 साल के व्यक्ति की भी मौत हुई है। इसके अलावा तीन बुजुर्ग कोविड के कारण मरे हैं, जिनकी उम्र क्रमश: 85, 83 और 60 साल थी। इसके अलावा मध्य प्रदेश में कोविड से संक्रमित एक 52 साल की महिला की मौत हुई है। महाराष्ट्र में 47 साल के व्यक्ति और दिल्ली में 67 साल के बुजुर्ग ने संक्रमण के कारण जान गंवाई है।

 

भारत में मिले कोविड-19 के 4 नए वैरिएंट भारत के कई राज्यों में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बीच देश में चार नए वैरिएंट मिले हैं। ICMR के डायरेक्टर डॉ. राजीव बहल ने बताया कि दक्षिण और पश्चिम भारत से जिन वैरिएंट की सीक्वेंसिंग की गई है, वे LF.7, XFG , JN.1 और NB.1.8.1 सीरीज के हैं।

 

 

Read more Cast Census 2027; केंद्र सरकार ने जनगणना 2027 की अधिसूचना जारी की, भारत में 2 चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया..

बाकी जगहों से नमूने लेकर सीक्वेंसिंग की जा रही है, ताकि नए वैरिएंट की जांच की जा सके। मामले बहुत गंभीर नहीं हैं, लोगों को चिंता नहीं, बस सतर्क रहना चाहिए।

 

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने भी इन्हें चिंताजनक नहीं माना है। हालांकि, निगरानी में रखे गए वैरिएंट के रूप में कैटेगराइज किया है। चीन सहित एशिया के दूसरे देशों में कोविड के बढ़ते मामलों में यही वैरिएंट दिख रहा है।

 

Corona Virus in IndiaNB.1.8.1 के A435S, V445H, और T478I जैसे स्पाइक प्रोटीन म्यूटेशन अन्य वैरिएंट की तुलना में तेजी से फैलते हैं। इन पर कोविड के खिलाफ बनी इम्यूनिटी का भी असर नहीं होता

Related Articles

Back to top button