Contract Employees News: संविदा कर्मचारियों के लिए सरकार ने कर दिया ये बड़ा ऐलान, लाखों कर्मचारियों को मिलेगा फायदा – RGH NEWS
देश

Contract Employees News: संविदा कर्मचारियों के लिए सरकार ने कर दिया ये बड़ा ऐलान, लाखों कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

Contract Employees News जयपुरः संविदा कर्मचारी भले ही सरकारी विभागों में काम करते हैं, लेकिन उन्हें सरकारी कर्मचारियों की तरह सुविधाएं नहीं मिलती है। सुविधाओं के लिए वे लगातार संघर्ष करते नजर आते हैं। चाहे वह नियमितीकरण की बात हो या फिर अन्य सैलरी की। सड़क से लेकर कोर्ट-कचहरी तक लगातार लड़ाई लड़ते दिख जाते हैं। इन संघर्ष भरी कहानियों के बीच उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। सरकार ने संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों के मानदेय में सालाना 5 फीसदी की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी।

दरअसल, राजस्थान की भजनलाल सरकार ने अशोक गहलोत सरकार के समय बनाए गए भर्ती नियमों को संशोधन किया है। मानदेय में पांच प्रतिशत बढ़ोतरी के लिए राजस्थान संविदा सिविल पदों पर नियुक्ति नियम, 2022 के नियम 13 के उपनियम (1) को बदला गया है। हर वर्ष संविदाकर्मियों के कार्य की समीक्षा की जाएगी, जिसमें संतोषजनक सेवा पूर्ण होने पर मासिक पारिश्रमिक में 5% की वृद्धि की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक जिन संविदाकर्मियों ने एक जनवरी से 31 दिसम्बर के बीच छह माह या उससे अधिक सेवा पूरी कर लीए उनको कर्मचारियों को अगले वर्ष के एक जनवरी से लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा जिन संविदा कर्मचारियों ने 1 जुलाई से 30 जून के बीच छह माह या अधिक सेवा पूरी कर लीए उनके पारिश्रमिक में एक जुलाई से वृद्धि की जाएगी।

Read more : Maha Kumbh Special Train: महाकुंभ मेला जाने के लिए रेलवे ने जारी की 20 और ट्रेनों की सूची, देखें पूरा शेड्यूल

क्या होगा फायदा?
Contract Employees News सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लाखों संविदा कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। प्रदेश के संविदा कर्मियों को पात्र होने पर भी एक साल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब वे एक जनवरी से 31 दिसम्बर के बीच छह माह या इससे अधिक सेवा देने पर पारिश्रमिक में बढ़ोतरी का लाभ ले सकेंगे। मानदेय में अब सरकारी कर्मचारियों की तरह ही नियुक्ति तिथि के अनुसार बढ़ोतरी होगी।

 

 

Related Articles

Back to top button