Congress news: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमान

Congress news:गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने भी कमर कस ली है और 42 नेताओं की एक खास टीम का गठन किया है.
गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी (Congress) ने भी तैयारियां तेज कर दी है और गुजरात की सत्ता में वापसी के लिए 42 नेताओं की एक खास टीम का गठन किया है. इसके लिए कांग्रेस ने 5 बड़े नेताओं को जोनल ऑब्जर्वर बनाया है, जबकि 32 नेताओं को लोकसभा ऑब्जर्वर और 5 नेताओं को अतिरिक्त ऑब्जर्बर नियुक्त किया है.
टास्क फोर्स-2024 की बैठक में बनेगी चुनावी रणनीति पर चर्चा
गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election 2022) को लेकर आज ‘टास्क फोर्स- 2024’ की बैठक होनी है, जिसमें चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी. बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रभारी संचार जयराम रमेश, पार्टी सांसद दिग्विजय सिंह, राजस्थान के विधायक सचिन पायलट और अन्य नेता कांग्रेस वॉर रूम (Congress War Room) मेंपहुंच गए हैं 
Congress news:बता दें कि निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने गुजरात विधानसभा चुनाव के तारीखों (Gujarat Assembly Election Dates) का ऐलान कर दिया है और राज्य में दो चरण में मतदान होगा. गुजरात में पहले चरण में 89 सीटों पर एक दिसंबर और दूसरे चरण में 93 सीटों पर पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. गुजरात की सभी 182 सीटों पर एक साथ मतों की गणना 8 दिसंबर को की जाएगी



