छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Congress Leader PR Resign: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को झटका, पीआर खुंटे ने पार्टी को कहा अलविदा…

Congress Leader PR Resign: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पीआर खुंटे ने कांग्रेस छोड़ दी है, और यह संभावना जताई जा रही है कि वे जल्द ही किसी अन्य पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

 

पीआर खुंटे, जो एक समय में सारंगढ़ लोकसभा सीट से सांसद रहे थे, और पलारी से विधायक भी रह चुके हैं, पिछले कुछ समय से कांग्रेस से असंतुष्ट थे। उन्हें पार्टी में पर्याप्त महत्व नहीं मिल रहा था, जिससे वह नाराज थे।

पीआर खुंटे ने पार्टी छोड़ते हुए यह आरोप लगाया कि कांग्रेस जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। उन्होंने कहा कि राज्य के गठन का उद्देश्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है, इसलिए उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का निर्णय लिया।

 

खुंटे ने आगे कहा कि वह जल्द ही अपने अगले राजनीतिक कदम के बारे में कोई फैसला करेंगे, चाहे वह एक नई पार्टी बनाने का हो या फिर भाजपा या किसी अन्य दल में शामिल होने का।

 

जोगी शासनकाल में भाजपा से कांग्रेस में आए थे खुंटे

खुंटे पहले भाजपा में थे, लेकिन जोगी शासनकाल में उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। इसके अलावा, वे विधायक खरीद-फरोख्त कांड में भी शामिल हुए थे, और बाद में कांग्रेस के जोगी खेमे से अलग हो गए थे।

 

Read more 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी, प्रधानमंत्री ने 8वें वेतन आयोग को दी मंजूरी…

 

Congress Leader PR Resignसतनामी समाज के नेता खुंटे को कांग्रेस में अनुसूचित जाति विभाग का अध्यक्ष बनाया गया था और वे प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष भी थे। पार्टी छोड़ने के फैसले के साथ ही उन्होंने कांग्रेस की नीतियों की आलोचना की।

Related Articles

Back to top button