Congres: कांग्रेस 26 जनवरी से ‘संविधान बचाओ पदयात्रा’ करेगी शुरू….
Congress: Congress will start 'Save Constitution Padyatra' from January 26...

Congress: सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, 26 जनवरी 2025 से लेकर 26 जनवरी 2026 तक हम ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा’ शुरू करेंगे। हर राज्य में ये यात्रा होगी और इसमें सभी मुद्दे शामिल होंगे।
कांग्रेस की कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में गुरुवार को कई अहम फैसले लिए गए। इस कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस की ओर से नई पदयात्रा शुरू करने पर भी फैसला लिया गया। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया कि कांग्रेस 26 जनवरी 2025 से ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा’ निकालेगी। इसके अलावा बैठक में ये फैसला किया गया कि पार्टी में व्यापक संगठनात्मक सुधार तथा पुनर्गठन का काम तत्काल शुरू किया जाएगा।
एक साल तक चलेगी ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा’
सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, 26 जनवरी 2025 से लेकर 26 जनवरी 2026 तक हम ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा’ शुरू करेंगे। हर राज्य में ये यात्रा होगी और इसमें सभी मुद्दे शामिल होंगे। जैसा हम मानते हैं कि भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को ‘संजीवनी’ मिली और हमारे राजनीति में ये एक परिवर्तनकारी क्षण था उसके बाद ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ हुआ और अब एक साल के लिए ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा’ होगा।
कांग्रेस ‘जय भीम जय संविधान’ अभियान शुरू करेगी
कांग्रेस की ओर से जारी किए गए प्रस्ताव में कहा गया है कि, कांग्रेस ‘जय भीम जय संविधान’ अभियान शुरू करेगी। इस अभियान की शुरुआत 27 दिसंबर को बेलगावी में एक रैली से होगी। इसका समापन 26 जनवरी, 2025 को – संविधान लागू होने और गणतंत्र की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ पर – महू में एक रैली से होगा।
Congressप्रस्ताव में कहा गया है महात्मा गांधी की विरासत के साथ-साथ संविधान को संरक्षित और बढ़ावा देने की आवश्यकता को देखते हुए, यह आंदोलन 26 जनवरी, 2025 से आगे भी बढ़ेगा। बैठक में यह फैसला भी किया गया है कि अप्रैल 2025 के पहले या दूसरे हफ़्ते में गुजरात में कांग्रेस का सत्र आयोजित किया जाएगा।