Coal Mining Accident In Dhanbad: अवैध कोयला खदान धंसने से 9 मजूदरों की मौत; कई लोगों की दबे होने की आशंका…

Coal Mining Accident In Dhanbad झारखंड के धनबाद में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां केशरगढ़ में अवैध कोयला खादान धंसने से 9 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि कई मजदूर मलबे में दबे हुए हैं। हादसे को लेकर अब तक मिली जानकारी के अनुसार, कोयला माइनिंग के दौरान एक चाल धंसने से यह हादसा हुआ है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस बल और बचाव दल मौके पर पहुंचे। फिलहाल घटनास्थल पर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। खदान धंसने के बाद मलबे में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला जा रहा है।
यह भी पढ़ें: UNSC: UNSC में भारत ने पाकिस्तान को दिखाया आईना, कहा-पहले आतंकवाद रोको, फिर पानी मांगो…
विधायक सरयू राय ने उठाए सवाल
Coal Mining Accident In Dhanbad: मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा हादसा बाघमार थाना क्षेत्र के ब्लॉक 2 में हुआ है। यहां अवैध रूप से एक कोयला खदान चलाई जा रही थी और अचनाक खदान धंस गई। इस हादसे में अब तक 9 मजदूरों की मौत हो चुकी है और कई मजदूर मलबे में दबे हुए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि, मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। घटना की जानकारी विधायक सरयू राय ने SSP धनबाद को दी, जिसके बाद प्रशासन मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य शुरू किया। सरयू राय ने इसे लेकर अपने X पोस्ट में सवाल भी उठाए हैं।
यह भी पढ़ें: Madhya Pradesh News: भीषण सड़क हादसा;तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को कुचला, 4 लोगों की दर्दनाक मौत..
विधायक ने की मजदूरों की मौत की पुष्टि
Coal Mining Accident In Dhanbad: सरयू राय ने अपने X पोस्ट में लिखा, ”धनबाद के जमुनिया नामक स्थान पर अवैध खनन की चाल धंसने से आज रात 9 मजदूरों की मौत हो गई है। अवैध खनन माफिया मृतकों का शव निपटाने में लगे हैं। इसकी सूचना मैंने #ssp #धनबाद को दे दी है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार चुनचुन नामक खनन माफिया प्रभावशाली संरक्षण में अवैध खनन करा रहा था।”
कोयला खदान में हादसा कहां हुआ है?
यह हादसा झारखंड के धनबाद जिले के केशरगढ़ (ब्लॉक-2, बाघमार थाना क्षेत्र) में स्थित एक अवैध कोयला खदान में हुआ।
धनबाद कोयला खदान हादसे में कितने लोगों की मौत हुई है?
उत्तर: अब तक 9 मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, और कई अन्य मलबे में फंसे हुए हैं।
: क्या खदान वैध थी?
उत्तर: नहीं, यह अवैध रूप से संचालित कोयला खदान थी, जिसे कथित रूप से एक स्थानीय खनन माफिया चला रहा था।
कोयला खदान में रेस्क्यू ऑपरेशन किसके द्वारा चलाया जा रहा है?
उत्तर: रेस्क्यू ऑपरेशन स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन के सहयोग से चलाया जा रहा है।
क्या कोयला खदान हादसे की जांच होगी?
Coal Mining Accident In Dhanbad: जी हां, प्रशासन द्वारा अवैध खनन और हादसे की जांच शुरू की गई है। साथ ही माफिया की भूमिका की भी जांच की जा रही है।