बिजनेस

Coal Crisis: भारत में गहराया कोयला संकट, 50 प्लांट में सिर्फ 9 दिनों का स्टॉक बचा, बिजली की सप्लाई पर पड़ेगा असर?

Coal Crisis देश की बिजली व्यवस्था में कोयले की उपलब्धता को लेकर चिंता एक बार फिर गहराती दिखाई दे रही है। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के 2 सितंबर तक के आंकड़ों के अनुसार, करीब 224 गीगावाट की संयुक्त क्षमता वाले 50 ताप विद्युत संयंत्रों में कोयले का भंडार गंभीर रूप से कम हो गया है।

 

2.82 करोड़ टन कोयला उपलब्ध

 

इन संयंत्रों के पास कुल मिलाकर करीब 2.82 करोड़ टन कोयला उपलब्ध है, जबकि निर्धारित आवश्यकता लगभग 5.87 करोड़ टन मानी गई है। इस तरह वास्तविक भंडार मानक का केवल 48 फीसदी रह गया है। 85 फीसदी संयंत्र भार कारक के आधार पर यह भंडार लगभग 9 दिनों की जरूरत पूरी कर सकता है, जबकि सामान्य परिस्थितियों में करीब 19 दिनों का सुरक्षित भंडार अपेक्षित माना जाता है।

 

 

यह भी पढ़ेंChange Mobile Number in Bank: बैंक अकाउंट में पुराना मोबाइल नंबर है? घर बैठे एक Click में ऐसे करें अपडेट

 

50 संयंत्रों में कमी

 

नियमों के अनुसार, जिन संयंत्रों के पास निर्धारित मानक का 25 प्रतिशत से भी कम कोयला बचता है, उन्हें क्रिटिकल श्रेणी में वर्गीकृत किया जाता है। गंभीर कमी का सामना कर रहे इन 50 संयंत्रों में से 45 संयंत्र घरेलू कोयले, 4 संयंत्र आयातित और एक संयंत्र कोयला धुलाई के अवशेष पर निर्भर है।

 

यह भी पढ़ें- Change Mobile Number in Bank: बैंक अकाउंट में पुराना मोबाइल नंबर है? घर बैठे एक Click में ऐसे करें अपडेट

 

संवेदनशील संयंत्रों पर नजर- कोयला मंत्रालय

 

कोयला मंत्रालय के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सभी संवेदनशील संयंत्रों की एक अंतर-मंत्रालयी टीम द्वारा रोजाना निगरानी की जा रही है और उन्हें लगातार ईंधन भेजा जा रहा है।

 

Coal Crisis के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सीईए के नियमों के तहत किसी प्लांट को क्रिटिकल घोषित करना एक नियमित निगरानी प्रक्रिया का हिस्सा है। इसका मतलब केवल यह है कि उन पर पैनी नजर रखी जाए और प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए। इन संयंत्रों में कोयले की सप्लाई खत्म नहीं हो रही है।

 

 

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button