बिजनेस

CNG Price Hike Today: आम आदमी को बड़ा झटका, आज से महंगा हुआ सफर, इतने रुपए बढ़े CNG के दाम

CNG Price Hike Today पहले से ही महंगाई की मार झेल रही आम आदमी को फिर बड़ा झटका लगा है। दिल्ली-NCR इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने CNG (CNG prices increased by ₹3.89) की कीमतों में 3.89 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी (CNG Price Hike) कर दी है। नई कीमतें आज शनिवार, 29 अगस्त की सुबह 6 बजे से लागू हो गई है। जिसके बाद से अब दिल्ली (New CNG rate in Delhi) में अब 1 किलो CNG के लिए आपको 86.98 रुपए चुकाने होंगे।

 

 

 

नोएडा और गाजियाबाद में भी महंगा हुआ सफर

CNG Price Today 29 August 2026 NCR में CNG के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। आपको बता दें कि यह इस साल CNG की कीमत में पांचवीं बढ़ोतरी है। बढ़ी हुई नई दरें दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा (Noida CNG price today) और गाजियाबाद (Ghaziabad CNG price) में भी तुरंत लागू होंगी। इससे ऑटो, कैब और प्राइवेट कार चालकों का सफर महंगा हो जाएगा। नोएडा और गाजियाबाद में CNG का नया दाम 95.59 रुपये प्रति किलो है। मेरठ में यह 95.47 रुपये और गुरुग्राम में 92.01 रुपये प्रति किलो हो गई है। ( CNG Price Hike Today In Delhi NCR)

 

read more Rashifal For Today : कन्या सहित इन राशि वालों को संभलकर करना होगा खर्च, करियर और कारोबार में मिलेंगे नए अवसर, पढ़े दैनिक राशिफल

 

 

 

 

मई में भी 11 दिन में 6 रुपये बढ़े थे CNG के दाम

CNG Price Hike Today In Delhi NCR इससे पहले मई में भी दिल्ली-NCR में CNG की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हुई थी। सिर्फ 11 दिनों के अंदर CNG के दाम 6 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए थे। 26 मई को CNG के दाम में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद दिल्ली में CNG की कीमत 81.09 रुपये से बढ़कर 83.09 रुपये प्रति किलो हो गई थी। वहीं, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में CNG का नया रेट 88.70 रुपये प्रति किलो पहुंच गया था।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button