देश

CM Rekha Gupta Attacked: दिल्ली CM Rekha Gupta को थप्पड़ मारने वाला आरोपी गिरफ्तार…

CM Rekha Gupta Attacked दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे सिविल लाइंस थाने में पूछताछ की जा रही है। हमला करने वाले की डिटेल्स सामने आई है। आरोपी ने हमला क्यों किया इसका जानकारी अभी तक सामने नहीं आ पायी है। फिलहाल रेखा गुप्ता ठीक हैं और वह अपना काम कर रही हैं।

 

कौन है रेखा गुप्ता को थप्पड़ मारने वाला आरोपी

दिल्ली पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया बताया है। आरोपी राजकोट का रहने वाला बता रहा है। उसकी उम्र करी 41 साल है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने गुजरात पुलिस से सम्पर्क किया है। आरोपी जो नाम पता बता रहा है पुलिस उसे वेरिफाई करने में जुटी है।

 

Read more Chhattisgarh current news: रायपुर में अब ‘हेलमेट नहीं तो गाड़ी नहीं’…. सड़क सुरक्षा को लेकर SSP ने जारी किया आदेश, उल्लंघन करने पर होगी करवाई…

 

 

सीएम के पास क्यों आया था आरोपी, सामने आई वजह

 

CM Rekha Gupta Attackedसूत्रों के मुताबिक यह शख्स राजकोट का रहने वाला है। इसका कोई परिजन जेल में है। उसको छुड़वाने के लिए अर्जी लेकर आया था, जिसका मामला कोर्ट में चल रहा है। मुख्यमंत्री से मिलने आरोपी कोर्ट के काग़ज़ लेकर आया था। जिस फाइल की बात की जा रही है उसमें कानूनी काग़ज़ ही थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस आरोपी से ये पूछताछ कर रही है कि क्या आरोपी राजेश भाई खिमजी इससे पहले CM आवास जनसुनवाई के दौरान आ चुका है या नहीं।

 

रेखा गुप्ता पर हमला करने वाला आरोपी राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया

 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले की टाइमलाइन

  1.  दिल्ली मुख्यमंत्री के राजनिवास मार्ग स्थित कैंप ऑफिस में हर बुधवार जनसुनवाई की जाती है।
  2.  सुबह 7 बजे से शुरू होती है जनसुनवाई।
  3.  दिल्ली भर से लोग अपनी शिकायतों और फरियाद लेकर पहुंचते हैं।
  4.  मुख्यमंत्री एक-एक कर सभी फरियादी के पास पहुंचती हैं।
  5.  सुबह करीब 8 बजे मुख्यमंत्री आरोपी के पास पहुंची।
  6.  जिसके बाद आरोपी ने मुख्यमंत्री पर हमला किया।
  7.  पुलिस आरोपी को पकड़ती है और सिविल लाइन्स थाने ले जाती है।
  8.  वही मुख्यमंत्री को मेडिकल चेक अप  के लिए ले जाया जाता है।
  9.  शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजेश खिमजी सकारिया बताया है।
  10.  आरोपी की उम्र 41 वर्ष है और आरोपी ने दावा किया कि वो राजकोट का रहने वाला है।
  11.  दिल्ली पुलिस राजकोट पुलिस के संपर्क में है।

 

Related Articles

Back to top button