अन्य खबरछत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CM विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की दी शुभकामनाएं, कहा- मैं हमेशा छत्तीसगढ़ की सेवा में हाज़िर हूं…

CG News : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा है कि नया वर्ष सभी लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाए. इसके साथ ही मैं विश्वास दिलाता हूं कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में सदैव समर्पित रहेगी.

Read more: CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं आज से शुरू

सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट कर लिखा, “मेरे प्रिय छत्तीसगढ़वासियों आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. यह नया साल आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आये. आप सभी जनों के आशीर्वाद से आज छत्तीसगढ़ में सुशासन की सरकार स्थापित हुई है.”

CG News : “इस नव वर्ष के पावन अवसर पर मैं विश्वास दिलाता हूँ कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में सदैव समर्पित रहेगी.आप सभी भाई-बहनों को साथ लेकर मैं और मेरी सरकार समृद्ध और खुशहाल छत्तीसगढ़ का निर्माण करेंगे.”

ख़बर शेयर करें:

Back to top button