CM विष्णुदेव साय आज 338 करोड़ रुपए के विकास कार्यो की देंगे सौगात
CM Vishnudev Sai will gift development works worth Rs 338 crore today

CM विष्णुदेव साय रायपुर- CM विष्णुदेव साय आज गरियाबंद जिले का दौरा करेंगे। इस दौरान वे पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में 338 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की घोषणा करेंगे। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री साय गांधी मैदान में आयोजित राष्ट्र जागरण 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में भी भाग लेंगे।
Earthquake News: इस राज्य मे लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.6 रही तीव्रता…
Gold Silver Rate: इस हफ्ते सोने-चांदी में रही बढ़त! ₹88,121 के करीब पहुंचा चांदी.
Tamilnadu Fire News: पटाखा बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत…
Surat Airpot: एयरपोर्ट पर CISF जवान ने खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत…
इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय
CM विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दौरा कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 11:55 बजे पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर से निकलेंगे और दोपहर 12:25 बजे गरियाबंद जिला मुख्यालय में पहुंचेंगे। वहां, वे पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित लोकार्पण और भूमि पूजन समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद, मुख्यमंत्री साय दोपहर 3:10 बजे गरियाबंद के गांधी मैदान में आयोजित राष्ट्र जागरण 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद, वे शाम 4:45 बजे रायपुर वापस लौटेंगे।