CM भूपेश 2470 वोट से आगे – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CM भूपेश 2470 वोट से आगे

छत्तीसगढ़ के शुरुआती रुझानों में पाटन सीट से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2470 वोट से आगे चल रहे हैं। इस सीट से उनका मुकाबला भतीजे और सांसद विजय बघेल से है। कवर्धा से मंत्री मोहम्मद अकबर, साजा से मंत्री रविंद्र चौबे पीछे चल रहे हैं। भरतपुर-सोनहत से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह पीछे चल रही है। वहीं पत्थलगांव से बीजेपी प्रत्याशी और सांसद गोमती साय आगे चल रही हैं। लोरमी से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव आगे चल रहे हैं। रायपुर दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास पीछे चल रहे हैं।

देखें – कहां कौन दिग्गज आगे-पीछे

पाटन से सीएम भूपेश बघेल आगे

  • 6वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल पीछे चल रहे हैं।
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2470 वोट से आगे चल रहे हैं।

इस सीट से बीजेपी ने विजय बघेल को उनके खिलाफ उतारा जिसके बाद से यह सीट हाईप्रोफाइल बन गई। विजय बघेल बीजेपी से सांसद हैं। साथ ही भूपेश बघेल के भतीजे भी हैं। जिसके चलते यह सीट

कवर्धा में मंत्री मोहम्मद अकबर पीछे

  • 6वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा 12,092 वोट से बढ़त बनाए हुए हैं।
  • कांग्रेस प्रत्याशी और मंत्री मोहम्मद अकबर पीछे चल रहे हैं।

सांप्रदायिक तनाव के कारण यह सीट चुनावी माहौल से पहले ही हाईप्रोफाइल बन गई थी। 2 साल पहले 3 अक्टूबर 2021 को धार्मिक झंडा लगाने को लेकर जो विवाद हुआ उसने सांप्रदायिक और राजनीतिक रूप ले लिया था। 2 गुटों की मारपीट के बाद शहर में धारा 144 भी लागू की गई थी। इस मामले में बीजेपी नेता विजय शर्मा की गिरफ्तारी हुई थी जिसके बाद बीजेपी ने उन्हें चुनाव में प्रत्याशी भी बना दिया वहीं उनके सामने कांग्रेस से मोहम्मद अकबर के चुनाव लड़ने से मुकाबला और दिलचस्प हो गया।

साजा में मंत्री रविंद्र चौबे पीछे

  • 9वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी ईश्वर साहू 5 हजार वोट से आगे चल रहे हैं।
  • कांग्रेस प्रत्याशी और मंत्री रविंद्र पीछे चल रहे हैं।

बिरनपुर, साजा विधानसभा सीट का एक गांव जहां 8 अप्रैल 2023 को 2 गुटों में हिंसक झड़प हुई। कथित तौर पर स्कूली बच्चों के बीच झगड़े के बाद यह हिंसा भड़की थी। सांप्रदायिक हिंसा में 22 साल के भुवनेश्वर साहू की मौत हो गई थी। इसके बाद बीजेपी ने भुवनेश्वर के पिता ईश्वर साहू को साजा विधानसभा से चुनावी मैदान में उतार दिया। उनके खिलाफ कांग्रेस के मंत्री रविंद्र चौबे चुनाव लड़ रहे हैं।

रायपुर दक्षिण से बृजमोहन अग्रवाल को बढ़त

  • 6 राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास पीछे चल रहे हैं।
  • भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल 16,000 वोट से आगे चल रहे हैं।

इस सीट मौजूदा बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल का कांग्रेस प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास से मुकाबला है। उन्हें बृजमोहन अग्रवाल गुरु मानते हैं। वहीं इस सीट पर प्रचार के दौरान बृजमोहन अग्रवाल पर हमला भी हुआ था लिहाजा यह सीट हॉट सीट मानी जा रही है।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button