Cloud Burst in Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से मची तबाही, अब तक 3 लोगों की मौत, 100 से अधिक लोगों को किया गया रेस्क्यू... – RGH NEWS
देश

Cloud Burst in Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से मची तबाही, अब तक 3 लोगों की मौत, 100 से अधिक लोगों को किया गया रेस्क्यू…

Cloud Burst in Jammu Kashmir रामबन जिला इस समय भयंकर प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। लगातार भारी बारिश ने सामान्य जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है, जिससे कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।

लगातार हो रही बारिश और लगातार हो रहे भूस्खलन ने हालात और खराब कर दिए हैं, जिससे लोग परेशान और असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। रविवार को तड़के जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के एक गांव में भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ आ गई, जिसके बाद 100 से ज्यादा लोगों को बचाया गया।

भूस्खलन की वजह से कई सड़कें बंद

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर नाशरी और बनिहाल के बीच करीब एक दर्जन जगहों पर भूस्खलन और मिट्टी धंस गई, जिसके कारण यातायात को रोकना पड़ा

धरम कुंड गांव में अचानक आई बाढ़ के कारण करीब 40 रिहायशी घर क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश और बादल फटने के बावजूद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने 100 से अधिक फंसे हुए ग्रामीणों को बचाया।

बाढ़ में बह गए कई वाहन

उन्होंने बताया कि नाले के उफान पर होने से आई बाढ़ में कई वाहन बह गए। यातायात विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि नाशरी और बनिहाल के बीच कई स्थानों पर भूस्खलन, मिट्टी धंसने और पत्थर गिरने के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। उन्होंने बताया कि राजमार्ग पर बारिश जारी है और यात्रियों को मौसम में सुधार होने और सड़क साफ होने तक मुख्य सड़क पर यात्रा न करने की सलाह दी गई है।

 

Read more Haryana News: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, 2 युवक के साथ 2 युवती गिरफ्तार…. ग्राहक बनकर आई थी पुलिस…

 

Cloud Burst in Jammu Kashmirबता दें कि भारी पानी कई घरों में घुस गया है, जिससे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। स्थिति खास तौर पर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए गंभीर है, जो सबसे ज्यादा जोखिम में हैं। हालांकि, प्रशासन ने राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है, लेकिन खराब मौसम और दुर्गम इलाके उनके प्रयासों के लिए बड़ी चुनौतियां पेश कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button